Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

Updated on Saturday, November 02, 2024 07:56 AM IST

नई दिल्ली | मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल (63) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे दिल से जुड़ी बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित थे। साल 2010 में हार्ट अटैक के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। 1996 में टाइम पत्रिका ने उन्हें भारत का ‘मास्टर ऑफ फैब्रिक एंड फैंटेसी’ बताया था।

रोहित बल को साल 2001 और 2004 में अंतरराष्ट्रीय फैशन अवॉर्ड्स में ‘डिजाइनर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। फैशन डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा- उन्हें (रोहित) दिल का दौरा पड़ा, रोहित एक लीजेंड थे, हम अभी पूरी तरह से हिल गए हैं।

 दिल्ली में हुए लैक्मे इंडिया फैशन वीक में आखिरी बार नजर आए थे

उन्होंने कहा कि सफदरजंग एन्क्लेव के आश्लोक अस्पताल में रोहित का इलाज चल रहा था। डॉ. आलोक चोपड़ा बल का इलाज कर रहे थे। शुक्रवार को रोहित को हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने के लिए 2 घंटे तक पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

13 अक्टूबर को दिल्ली के इंपीरियल होटल में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में रोहित ने अपने कलेक्शन 'कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स' को पेश किया था। ये उनका आखिरी शो था। अभिनेत्री अनन्या पांडे इस कार्यक्रम की शो-स्टॉपर थीं। रोहित के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दुख जताया। रोहित का शनिवार शाम 5 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीमारी के चलते पिछले साल हुए थे अस्पताल में एडमिट

दिसंबर 2023 में हार्ट से जुड़ी परेशानी के चलते रोहित को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्होंने 2024 की शुरुआत में कमबैक किया था। दिल्ली का अक्टूबर में हुआ लैक्मे इंडिया फैशन वीक उनका आखिरी शो था।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स के लिए कपड़े किए डिजाइन

अपने 30 साल के करिअर में रोहित बल ने हॉलीवुड एक्ट्रेस उमा थुरमन, सिंडी क्रॉफर्ड, नाओमी कैंपबेल और बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल जैसे और भी स्टार्स के लिए कपड़े डिजाइन किए थे।

बल ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ और ब्रिटिश एयरवेज के केबिन क्रू के लिए भी परिधान डिजाइन किए थे। 2001 में टेनिस स्टार अन्ना कुर्निकोवा ने उनके पेरिस शो में रैंप वॉक किया। बल खुद को ऐसा डिजाइनर मानते थे जो इतिहास, लोकगीत, गांव और विलुप्त हो रही कलाओं को जोड़कर परिधान तैयार करता है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X