Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

ISRO ने अगले 15 साल का रोडमैप किया तैयार

Updated on Tuesday, October 29, 2024 07:35 AM IST

नई दिल्ली | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अगले 15 साल तक का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। इसके लिए उसने साल 2040 तक स्पेस मिशन का कैलेंडर तैयार किया है। इससे भारत के स्पेस मिशन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।

इसी दिशा में अगले तीन महीनों में गगनयान मिशन का पहला अन-क्रू मिशन लांच होने वाला है। इसकी आखिरी तैयारियां चल रही हैं। इसके बाद दो रोबोटिक गगनयान जाएंगे, जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट व्योममित्र भेजा जाएगा। ह्यूमनॉइड का मतलब ऐसे रोबोट से है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से इंसान जैसा बर्ताव कर सकता है।

 अगले साल रोबोट, 2026 में इंसान अंतरिक्ष में भेजेगा, 2040 में चांद पर कदम रखेंगे

2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत में एस्ट्रोनॉट्स भेजने की योजना है। गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार एस्ट्रोनॉट्स (गगनॉट) में दो भारतीय एस्ट्रोनॉट्स तीन दिन के लिए पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करेंगे।

ISRO 2029 तक 3 ह्यूमन फ्लाइट भेजेगा

ISRO ने पांच साल में तीन बार दो-दो भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में भेजने की योजना बनाई है। मिशन की सफलता के आधार पर एस्ट्रोनॉट्स और दिनों की संख्या बढ़ सकती है। पहले गगनयान मिशन के बाद 2026-27 में गगनयान की दूसरी ह्यूमन फ्लाइट और 2028-29 में तीसरी ह्यूमन फ्लाइट के जरिए एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में भेजने की योजना है।

अगले साल 6 सैटेलाइट लॉन्च होंगे

ISRO अलगे साल छह सैटेलाइट लॉन्च करेगी। इसमें नेवी के लिए जीसैट-7आर, आर्मी के लिए जीसैट-7बी, ब्रॉडबैंड व इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी के लिए जीसैट-एन2, डिफेंस, पैरामिलैट्री, रेलवे, फिशरीज के लिए जीसैट-एन3 के अलावा गगनयान के साथ कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए दो सैटेलाइट शामिल। 6 निगरानी उपग्रह भी लांच होंगे।

ISRO का स्पेस मिशन कैलेंडर

  • 2024-25 में इंसान को चंद्रमा की कक्षा में घुमाकर (लूनर फ्लाईबाई कराकर) वापस लाने का प्लान।
  • 2026-27 में चंद्रयान-4 मिशन लांच करेगा। चंद्रमा की सतह से सैंपल (कलेक्शन/रिटर्न) लाने की योजना है। इसके बाद चंद्रयान-5 होगा, जो लूपेक्स मिशन कहलाएगा।
  • 2028 में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉड्यूल-1 स्पेस में भेजा जाएगा। इस दौरान स्वदेशी स्पेसक्राफ्ट डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पाडैक्स) का डेमो भी होगा। इसमें स्पेस में घूमते दो स्पेसक्राफ्ट को आपस में जोड़ा जा सकेगा।
  • 2031 चंद्रमा पर ह्यूमनॉइड मिशन भेजा जाएगा।
  • 2035 में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना है।
  • 2037-38 में चंद्रमा की सतह पर भारतीय रोबोटिक ह्यूमनॉइड उतारने का प्लान। शुक्र ग्रह के अध्ययन के लिए शुक्रयान भेजेंगे।
  • 2040 में चंद्रमा की सतह पर भारतीय के कदम रखने की योजना है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X