Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

धान व बाजरा की खरीद के लिए किसानों को अब तक 8931 करोड़ का भुगतान

Updated on Tuesday, October 29, 2024 07:35 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा में धान और बाजरा की फसलों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार किसानों की फसल के एक एक दाने की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार फसल खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज रही है। अब तक धान और बाजरा किसानों को 8931 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें 8084 करोड़ रुपये धान किसानों को और 847 करोड़ रुपये बाजरा किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीद सीजन के दौरान मंडियों में धान व बाजरे की खरीद सुचारू रूप से जारी है। अब तक विभिन्न मंडियों में 4550473 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। कुल आवक में से 4302418 मीट्रिक टन धान की खरीद एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर की जा चुकी है। मंडियों से धान का निरंतर उठान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, अब तक विभिन्न मंडियों में 430193 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है, जिसमें से 417771 मीट्रिक टन बाजरा को एमएसपी पर खरीदा भी जा चुका है।

2,28,565 धान तथा 1,26,951 बाजरा किसानों को किया जा चुका है एमएसपी का भुगतान , मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों की फसल का एक एक दाना एमएसपी पर खरीदा जा रहा

प्रवक्ता ने बताया कि इस बार किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न आए तथा उन्हें मंडियों में प्रवेश के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन गेट पास की सुविधा उपलब्ध करवाई है। सरकार सामान्य धान के लिए 2,300 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान के लिए 2,320 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी खरीद प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कुरुक्षेत्र में हुई धान की सर्वाधिक खरीद

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों में 962575 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 935432 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसी प्रकार करनाल जिले की मंडियों में 808728 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है और 7,94,323 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। कैथल जिले में 7,86,955 मीट्रिक टन धान मंडियों में आया है जिसमें से 772039 मीट्रिक टन खरीदा गया है। अंबाला जिले में 519087 मीट्रिक टन आवक में से 474075 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। यमुनानगर जिले की मंडियों में 513520 मीट्रिक टन में से 480191 मीट्रिक टन और फतेहाबाद जिले में 459677 मीट्रिक टन में से 409851 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसके अलावा, जींद जिले की मंडियों में 173479 मीट्रिक टन में से 158599 मीट्रिक टन, सिरसा जिले में 141838 मीट्रिक टन में से 115694 मीट्रिक टन तथा पंचकूला जिले में 82021 मीट्रिक टन में से  71091 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

महेंद्रगढ़ में बाजरे की सबसे ज्यादा आवक व खरीद

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिले की विभिन्न मंडियों में 106732 मीट्रिक टन बाजरा आ चुका है, जिसमें से 105841 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। इसी प्रकार, रेवाड़ी जिले की विभिन्न मंडियों में 95130 मीट्रिक टन बाजरा आ चुका है, जिसमें से 94,115 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। भिवानी में 68545 मीट्रिक टन की आवक में से 65780 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X