Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व: हरविन्द्र कल्याण

Updated on Thursday, July 03, 2025 18:13 PM IST

 

चंडीगढ़, 03 जुलाई-- हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि जिस पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण मानवता को गीता ज्ञान और कर्म का संदेश दिया, उसी धरती पर देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होना, न केवल हरियाणा विधानसभा बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई विकास की अच्छी प्रक्रियाओं के प्रसार में शहरी निकायों के लिए मार्गदर्शक बनेगा। श्री कल्याण गुरुवार को मानेसर स्थित आईकैट-2 परिसर सभागार में आयोजित देश के शहरी स्थानीय निकायों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वागत संबोधन कर रहे थे।

राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाई गई विकास की अच्छी प्रक्रियाओं के प्रसार में शहरी निकायों के लिए मार्गदर्शक बनेगा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिलने पर जताया आभार

शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा- शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि यह दो दिवसीय सम्मेलन शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, महिलाओं और युवाओं को समर्पित है। सम्मेलन में संवाद और चर्चा के माध्यम से जो अच्छी प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आएंगे, उन्हें जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे। हरियाणा की धरती पर मिले अनुभवों को देशभर में प्रसारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हाल ही में पटना में आयोजित राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में जो प्रस्ताव पारित किए गए थे, उनका समर्थन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण में भी किया है। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने कहा कि विधायी संस्थाएं जिनमें संसद, विधानसभाएं, शहरी निकाय व पंचायतें मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें इसी उद्देश्य को लेकर आज यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह पहल आने वाली पीढिय़ों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और यहां से निकले विचार विधायिकाओं की भूमिका को सक्रिय, प्रभावी, सहभागी और जनहितकारी बनाने में सहयोग करेंगे। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण एवं उपाध्यक्ष डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

 

शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है: विपुल गोयल

शहरी निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हरियाणा सरकार के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय नागरिक सेवा एवं नागरिक संपर्क की प्रथम एवं अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है। लोकतंत्र की सबसे छोटी नहीं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील इकाई हैं। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण व देश भर से आए शहरी निकाय जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X