Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

18 साल बाद स्पेनिस PM आए भारत, 3 दिन रुकेंगे

Updated on Monday, October 28, 2024 08:08 AM IST

नई दिल्ली | स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज रविवार रात को 3 दिवसीय दौर पर भारत पहुंच गए हैं। स्पेनिश PM पेड्रो आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के वडोदरा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे यहां टाटा एडवांस लिमिटेड की एयरक्राफ्ट फैसिलिटी का उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब 2.5 किलोमीटर तक सांचेज, PM मोदी के साथ रोड शो भी करेंगे।

PM मोदी के साथ रोड शो,  बड़ोदरा में एयरक्राफ्ट प्लांट का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री सांचेज की यह पहली भारत यात्रा है। उनकी पत्नी बेगोना गोमेज भी भारत आई हैं। स्पेन के किसी भी PM का यह 18 साल बाद भारत दौरा है। इससे पहले जुलाई 2006 में स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री जोस लुईस ने भारत की यात्रा की थी। वडोदरा में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी PM सांचेज के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी।

वडोदरा के शाही पैलेस में होगा लंच

एयरक्राफ्ट फैसिलिटी का उद्घाटन करने के बाद PM मोदी और PM सांचेज वडोदरा के शाही लक्ष्मी विलास पैलेस पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता यूजिनी (कुलीन) हॉल में लंच करेंगे। पैलेस में शास्त्रीय संगीत की धुनों के बीच कांसे की थाली में गुजराती, पंजाबी और स्पेनिश भोजन परोसा जाएगा।

लक्ष्मी विलास पैलेस जाने के दौरान उनके रूट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसके लिए 15 मंच बनाए गए हैं। इन मंचों पर गुजरात का विश्व प्रसिद्ध दांडिया, आदिवासी नृत्य, महाराष्ट्र का लावणी संगीत-नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया, केरल का कुचिपुड़ी आदि का परफोर्मेंस होगा।

मुंबई में स्पेन इंडिया फोरम को संबोधित करेंगे सांचेज

स्पेनिश PM सांचेज वडोदरा के बाद मुंबई का दौरा करेंगे। यहां वे व्यापार और उद्योग जगत के प्रमुख लीडर्स, थिंक टैंक और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान वे फिल्म स्टूडियो का दौरा करेंगे। इसके अलावा PM सांचेज स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की चौथी स्पेन-इंडिया फोरम में शामिल होंगे। जहां वे फोरम को संबोधित भी करेंगे।

22 हजार करोड़ में हुई C-295 एयरक्राफ्ट डील

प्रधानमंत्री मोदी ने C-295 एयरक्राफ्ट की फाइनल असेंबली लाइन (FAL) प्लांट की नींव अक्टूबर 2022 में रखी थी। इसके लिए भारत सरकार ने सितंबर 2021 में स्पेन की एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ 56 C-295 एयरक्राफ्ट के लिए 21,935 करोड़ रूपए में डील साइन की थी।

इसके मुताबिक 56 में से 40 एयरक्राफ्ट बनाने के लिए टाटा एडवांस लिमिटेड और एयरबस के बीच करार हुआ था। बाकी 16 एयरक्राफ्ट स्पेन से रेडी-टू-फ्लाई कंडीशन में भारत आने हैं। इसके लिए अगस्त 2025 की डेडलाइन रखी गई है। इसके तहत पहला एयरक्राफ्ट सितंबर 2023 में भारत आ भी चुका है।

उद्घाटन से पहले प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि भारत में पहला C-295 एयरक्राफ्ट सिंतबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा। बाकी 39 एयरक्राफ्ट 2031 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इन्हें मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X