चंडीगढ़,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पंजाबी फिल्मों की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट गीत बराड़ की लाश चंडीगढ़-पटियाला मार्ग पर स्थिति राजपुरा के निकट से मिली है। हत्या की आशंका साथी फोटोग्राफर पर जताई जा रही है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका कई फिल्मों में जहां मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकी थी वहीं उसने पंजाबी एलबम में भी काम किया है। (SUBHEAD)
जानकारी के अनुसार मेकअप आर्टिस्ट गीत बराड़ चंडीगढ़ में रहती थी। बीती रात राजपुरा की स्टार एनकलेव कालोनी से पुलिस ने उसकी खून से लथपथ लाश बरामद की थी। बराड़ के शरीर पर तीन गोलियां लगी हुई थी, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से चार खोल बरामद किए थे। मृत्का की गर्दन तथा सिर में गोलियां लगी थी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि छायाकार मनजीत सिंह थिंद के गीत बराड़ के साथ करीबी संबंध थे। बताया जाता है कि छायाकार ने गीत बराड़ से 26 लाख रुपए लिए थे। गीत बराड़ लगातार उससे अपने पैसों की मांग कर रही थी। वह पैसे देने में अक्सर आना-कानी करता था। जिस कारण दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था।
गीत बराड़ चंडीगढ़ में एक किराए के मकान में रहती थी और मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह किसी व्यक्ति के साथ अपने घर से रवाना हुई। इसके बाद करीब साढे पांच से उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। बुधवार की रात पुलिस ने राजपुर से एक युवती की लाश बरामद की। जिसकी आज सुबह गीत बराड़ के रूप में शिनाख्त हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार की शाम थिंद चंडीगढ़ से बराड़ को अपने साथ लेकर आया और राजपुरा के निकट गोलियां मारकर उसकी हत्या कर डाली। इसके बाद आरोपी लाश को फैंककर फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे पटियाला के एस पी हरविंदर विर्क ने बताया कि 32 वर्षीय कलाकार को तीन गोलियां लगी हैं और हमलावर ने बेहद करीब से यह फायर किया है। पुलिस का तर्क है कि हत्या की इस घटना को रिवाल्वर से अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।