Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

जानें खाली पेट दालचीनी के पानी को पीने के फायदे

Updated on Sunday, October 27, 2024 09:07 AM IST

चंडीगढ़ ।  दालचीनी का इस्तेमाल सदियों से इसके औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है।  इसका इस्तेमाल भोजन में सिर्फ स्वाद जोड़ने के लिए नहीं बल्कि, इसके जुड़ने के बाद हमारे सेहत को अनगिनत फायदों की वजह से भी जाता रहा है।  आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप अपने डायट में दालचीनी की चाय या फिर साधारण के पानी को ही शामिल कर लेते हैं तो इससे आपके सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।  जानकारों के अनुसार जब आप सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपको डायबीटीज से लेकर वजन तक को घटाने में काफी मदद मिल सकती है।  आज इस आर्टिकल में हम आपको दालचीनी के पानी या फिर चाय की वजह से आपके सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।  चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

डायबीटीज को करता है कंट्रोल

दालचीनी को उसकी इन्सुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने की काबिलियत की वजह से काफी पसंद किया जाता है।  इसकी इसी खूबी की वजह से यह ब्लड शुगर लेवल्स को कंट्रोल करने में काफी अहम भूमिका निभाता है।  जब आप प्रतिदिन खाली पेट सुबह के समय दालचीनी के पानी का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

वजन घटाने में मदद

जब आप दालचीनी के पानी का सेवन खाली पेट करते हैं तो ऐसे में यह आपके मेटाबोलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आपको अपने बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है।  दालचीनी में मौजूद कंपाउंड्स आपके भूख को कंट्रोल करके रखने में मदद करता है।  ऐसा होने की वजह से आप कम खाना खाते हैं और कैलरी इंटेक भी काफी कम होती है।  इसके सेवन से पेट के पास जमी चर्बी से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

बेहतर डाइजेशन

दालचीनी में वाहतर गुण होते हैं जिसकी वजह से अगर इसका सेवन किया जाए तो सूजन या फिर गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।  जब आप दालचीनी के पानी का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपका डाइजेशन तो बेहतर होता ही है बल्कि इसके साथ ही भोजन में मौजूद पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब हो पाते हैं।  

दिल को रखता है स्वस्थ

दालचीनी को हमारे दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद बताया गया है।  यह हमारे शरीर से टोटल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।  केवल यहीं नहीं यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करने में आपकी मदद करता है।  जब आप डेली बेसिस पर दालचीनी के पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका ओवरऑल कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ बेहतर हो जाता है।  इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

इम्युनिटी को करता है सपोर्ट

दालचीनी में मौजूद एंटीमिक्रोबियल प्रॉपर्टीज की वजह से आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट हो जाता है।  जब आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट हो जाता है तो ऐसे में आपके शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।  सर्दियों के दिनों में आपको दालचीनी के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए।  इसके रेगुलर सेवन से आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्या से राहत मिलती है।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X