Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र कांग्रेस की पूरी लिस्ट आज होगी जारी

Updated on Saturday, October 26, 2024 07:30 AM IST

नई दिल्ली | महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पूरी सूची आज शाम तक जारी करेगी। साथ ही महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर भी आज शाम तक अंतिम सहमति बन जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला  इसकी जानकारी दी थी।

कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा-MVA एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। जब गठबंधन होता है, तो सीट बंटवारे पर चर्चा होती है, लेकिन कल पूरी सूची जारी कर दी जाएगी।

इससे पहले 23 अक्टूबर को ही तीनों ने 85-85-85 सीटों पर लड़ने की घोषणा की थी। 18 सीटें I.N.D.I.A. ब्लॉक की अन्य पार्टियों जिनमें समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M) समेत दूसरे दलों को देने की बात कही गई थी। जबकि 15 सीटों पर पेंच फंसा हुआ था।

महाराष्ट्र प्रभारी ने जानकारी दी थी,  सपा बोली- 5 सीटें न दीं तो 25 पर लड़ेंगे

इसके बाद 24 अक्टूबर की रात कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 48 उम्मीदवारों के नाम थे। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा था। पार्टी ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम से डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ प्रफुल गुडधे को उतारा है।

सपा ने 5 सीटें मांगी, राज्य पार्टी प्रमुख अबू आजमी बोले- नहीं दीं तो 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आजमी ने MVA से पांच सीटों की मांग की है। आजमी ने कहा कि चुनाव से पहले ही सीटों का बंटवारा हो जाना चाहिए था क्योंकि MVA पहले से ही बना हुआ है। अंदरूनी मतभेद होना ठीक नहीं है। सपा भी गठबंधन में है, लेकिन सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

मैंने पांच सीटों की घोषणा की है। MVA को सीटें मुझे देनी चाहिए। शरद पवार जी ने शनिवार दोपहर तक इंतजार करने के लिए कहा है। मैं इंतजार करूंगा, लेकिन अगर वे हमें शामिल नहीं करते हैं तो हम 25 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले सपा ने 12 सीटें मांगी थीं। साथ ही पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी।

NCP (SP) की पहली लिस्ट, 45 नाम

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) यानी NCP (SP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार शाम अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 45 नाम थे। पार्टी ने बारामती से युगेंद्र पवार को टिकट दिया है। वे रिश्ते में अजित पवार के भतीजे हैं। वहीं, अनिल देखमुख को कटोल, जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा कलवा और जयंत पाटील को इस्लामपुर सीट से टिकट मिला है।

शिवसेना (UBT) की पहली लिस्ट में 65 नाम

MVA में शिवसेना (UBT) ने सबसे पहले लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने 23 अक्टूबर की शाम 65 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे को वरली से प्रत्याशी बनाया गया है। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया गया। लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें SC और तीन सीटें ST के लिए हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X