Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सुखोई उड़ाने का सपना देखने वाले पंजाब के अरमानप्रीत ने एनडीए की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया

Updated on Friday, October 25, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य का नाम रोशन करते हुए एसएएस नगर (मोहाली) स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई) के 12वें कोर्स के कैडेट अरमानप्रीत सिंह ने एनडीए की ऑल इंडिया मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री  अमन अरोड़ा ने बताया कि गुरदासपुर जिले के गांव भंडाल के फिजिक्स के लेक्चरर सतबीर सिंह के पुत्र अरमानप्रीत सिंह ने यूपीएससी द्वारा गुरुवार शाम घोषित एनडीए-153 की ऑल इंडिया मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त कर पंजाब का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि अरमानप्रीत पिछले 12 वर्षों के दौरान एनडीए की ऑल इंडिया मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल करने वाले इस संस्थान के तीसरे कैडेट हैं। होनहार छात्र अरमानप्रीत सिंह ने वायु सेना को चुना है और वे निकट भविष्य में सुखोई एसयू-30 एमकेआई उड़ाने की इच्छा रखते हैं।

अरमानप्रीत सिंह के अलावा इस संस्थान के एसएसबी के लिए गए 24 में से 14 अन्य कैडेट्स ने भी मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। कैडेट केशव सिंगला ने 15वां स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इनमें से कुछ कैडेट्स, जॉइनिंग के लिए कॉल-अप पत्र प्राप्त करने से पहले अपनी मेडिकल जांच करवा रहे हैं।

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 14 अन्य कैडेट्स का नाम मेरिट सूची में शामिल, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा चुने गए कैडेट्स को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ

अरमानप्रीत सिंह और बाकी कैडेट्स को बधाई देते हुए  अमन अरोड़ा ने कहा कि भारत के रक्षा बलों में अधिकारी बनने के लिए यह उनके लिए पहला कदम है। उन्होंने चुने गए सभी कैडेट्स को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान (वीएसएम) ने अरमानप्रीत और अन्य कैडेट्स को बधाई देते हुए उन्हें पंजाब और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर में शुरू होने वाले एनडीए कोर्स के लिए पहली बार इतने कैडेट्स ने क्वालीफाई किया है।

उल्लेखनीय है कि महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई की स्थापना से लेकर अब तक इस संस्थान के कुल 238 कैडेट्स विभिन्न सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जॉइन कर चुके हैं और इस दौरान कुल 160 कैडेट्स रक्षा सेवाओं में कमीशनड ऑफिसर के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान तकनीकी प्रवेश मेरिट सूची के जारी होने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है, जो जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X