Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

साइक्लोन दाना : ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश हुई शुरू

Updated on Thursday, October 24, 2024 08:20 AM IST

कोलकाता | बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 18 किमी/घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। बुधवार शाम को यह पारादीप से 460 किमी तो सागर द्वीप से 500 किमी दूर था।

साइक्लोन दाना 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के पास लैंड करेगा। इनके तट पुरी से लगे हुए हैं। भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक लैंडफॉल की प्रोसेस 5 घंटे चलेगी। इस दौरान तूफान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा।

तूफान आज रात टकराएगाश, 5 घंटे तक चलेगा लैंडफाल, 10 लाख लोगों को हटाया जा रहा

इस तूफान की जद में 14 जिले हैं। इन जिलों के सभी स्कूल-कॉलेज की 25 तक छुट्टी की गई है। इन जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। धमनगर, पाराद्वीप, राजनगर में भारी बारिश शुरू हो गई।

फिलहाल राज्य सरकार ने ओडिशा सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2023 स्थगित कर दी है। सभी टूरिज्म पार्क, ओडिशा हाईकोर्ट 25 अक्टूबर तक बंद कर दिए हैं। ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं।

ओडिशा में 6 हजार राहत शिविर बनाए गए

राज्य ने NDRF की अतिरिक्त टीमें भी मांगी हैं। इसके अलावा साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 ट्रेनें और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर शाम 6 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी।

ओडिशा के आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया- करीब 6 हजार राहत शिविर बनाए गए हैं। पुरी से 3 हजार से ज्यादा पर्यटकों को वापस घर भेजा गया है और होटल बुकिंग अगले चार दिनों तक रोक दी गई है।

साइक्लोन दाना का 6 राज्यों में असर ओडिशा:

ओडिशा के 30 में से 14 तटीय जिलों में तूफान का व्यापक असर होने की आशंका है। IMD ने 24 से 26 अक्टूबर तक अंगुल, नयागढ़, बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, केंदुझार, जाजपुर, कटक और ढेंकनाल, खोरधा, गंजम और पुरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

24 अक्टूबर को पुरी, खुर्दा, गंजम और जगतसिंहपुर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेमी) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बालेश्वर, मयूरभंज और जाजपुर में बहुत भारी बारिश (21 सेमी से ज्यादा) की आशंका है।

पश्चिम बंगाल: पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि कोलकाता, हावड़ा, हुगली और झारग्राम में 23 से 24 अक्टूबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

कर्नाटक: तूफान के आने से पहले ही कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बेगलुरु में मंगलवार को एक अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरने से सात मजदूरों की मौत और छह घायल हो गए।

तमिलनाडु-पुडुचेरी: IMD ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में पांच दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X