Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पास ₹12 करोड़ की संपत्ति

Updated on Thursday, October 24, 2024 08:20 AM IST

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। चुनावी नामांकन पत्र में उन्होंने 12 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

प्रियंका ने अपने नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे में बताया कि उनके पास 4.24 करोड़ रुपए की चल और 7.74 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां है।

इसके अलावा उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का भी ब्योरा दिया है। वाड्रा के पास कुल 65.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें से चल संपत्तियां 37.9 करोड़ रुपए और अचल संपत्तियां 27.64 करोड़ रुपए की हैं।

प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है। लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।

राहुल ने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी। यहां 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

प्रियंका गांधी की प्रॉपर्टी की डिटेल पढ़ें

  • 2023-2024 फाइनेंशियल ईयर में कुल आय: ₹46.39 लाख से अधिक रही, जिसमें किराए के तौर पर हुई आय और बैंकों व अन्य निवेशों से ब्याज शामिल है।
  • चल संपत्ति- ₹4.24 करोड़: इसमें तीन बैंक खातों में जमा राशि, म्यूचुअल फंड्स, पीपीएफ में निवेश, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की तरफ से तोहफे में दी गई एक होंडा CRV कार और 4400 ग्राम से अधिक सोना (कुल ₹1.15 करोड़ का) शामिल है।
  • अचल संपत्ति- ₹7.74 करोड़: इसमें नई दिल्ली के महरौली क्षेत्र में विरासत में मिली आधी हिस्सेदारी वाली दो कृषि भूमि और वहां बने फार्महाउस की आधी हिस्सेदारी शामिल है। इन सभी की मौजूदा कीमत ₹2.10 करोड़ से ज्यादा है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रियंका की एक रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी भी है, जिसकी मौजूदा कीमत ₹5.63 करोड़ से ज्यादा है।
  • प्रियंका पर कर्ज: ₹15.75 लाख। इसके अलावा वे साल 2012-13 के लिए इनकम टैक्स रिएसेसमेंट प्रक्रिया का सामना कर रही हैं, जिसके तहत उन्हें 15 लाख रुपए से अधिक का टैक्स देना है।

प्रियंका के खिलाफ दो FIR

प्रियंका के खिलाफ दो FIR और वन विभाग का एक नोटिस भी है। एक FIR 2023 में मध्य प्रदेश में दर्ज की गई है, जिसमें IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 469 (जालसाजी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह FIR एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई थी, जिसके मुताबिक प्रियंका ने कुछ भ्रामक ट्वीट पोस्ट किए थे।

दूसरी FIR 2020 में उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई है, जिसमें IPC की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिपूर्वक आदेश की अवहेलना), 269 (जानलेवा बीमारी फैलाने की लापरवाही) और 270 (जानलेवा बीमारी फैलाने का दुर्भावनापूर्ण काम) के तहत आरोप लगाए गए हैं। यह FIR 2020 के हाथरस मामले के खिलाफ उनके विरोध प्रदर्शन के लिए दर्ज की गई थी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X