Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

जनसभा के बाद AAP विधायक अलका लांबा पर पत्थर फेंका, सिर में लगी चोट

Updated on Thursday, November 02, 2017 12:53 PM IST

बिजनौर ,1 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : दिल्ली की चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अलका लांबा पर कल जनपद में एक जनसभा के बाद पत्थर फेंका गया जिससे उनके सिर में चोट आयी है। दिल्ली में आप नेता संजय सिंह ने घटना के संबंध में ट्वीट किया है, ‘‘बिजनौर की नगर पंचायत नहटोर की जनसभा में अकला लांबा पर पत्थर फेंका गया, योगी राज में गुंडागर्दी चरम पर।’’

रूहेलखंड में आप संयोजक और प्रवक्ता विनीत शर्मा ने बताया कि अलका लांबा, विधायक नरेश यादव और वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे मंगलवार रात करीब दस बजे नहटौर के कपड़ा बाजार मैदान में जनसभा कर कार में बैठ रहे थे। उसी दौरान पीछे से आया एक पत्थर अलका के सिर पर लगा और वह घायल हो गयीं। उनके सिर से खून निकलने लगा।

शर्मा ने बताया कि अलका को तुरंत इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया। वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। अलका सहित पार्टी के अन्य नेता स्थानीय पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहम्मद राशिद के पक्ष में जनसभा करने के लिए मंगलवार रात यहां आए थे।

शर्मा ने घटना के बाद भाजपा, सपा और बसपा पर आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की जनता दिल्ली में आप के अच्छे काम देखकर प्रभावित हो रही है। जनता के आप के प्रति पैदा हो रहे अच्छे विचारों से घबरा कर ही यह हमला कराया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस संबंध में प्राथमिकी कराकर निष्पक्ष जांच की मांग करेगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X