Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

हिन्दुस्तान के इन 8 राज्यों में हिन्दू ही हैं अल्पसंख्यक, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Updated on Thursday, November 02, 2017 12:53 PM IST

नई दिल्ली,1 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ): देश में हिंदू और मुस्लिम आबादी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी ने मुस्लिमों की आबादी पर सवाल उठाए तो मंगलवार को हिंदुओं की आबादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इस याचिका के जरिए आठ राज्यों मे हिंदुओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है। जिस देश में हिंदु बहुसंख्यक हैं वहां हिंदु अल्पसंख्यक, सुनने में अजीब लगता है लेकिन ये सच है। अब आठ राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है और सुप्रीम कोर्ट में ये याचिका दायर की है भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने।

याचिका में जम्मू-कश्मीर समेत आठ राज्यों में हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने की बात कही गई है और वहां हिंदुओं को अल्पसंख्यकों वाले अधिकार देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय के मुताबिक लक्षद्वीप, मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश मणिपुर और पंजाब में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। 2011 जनगणना के मुताबिक लक्षद्वीप में हिंदू 2.5 परसेंट हैं जबकि अल्पसंख्यक घोषित मुस्लिम 96.58 परसेंट हैं। जम्मू कश्मीर में हिंदू 28.44 परसेंट हैं जबकि मुस्लिम 68.31 परसेंट हैं। मिजोरम में हिंदू 2.7 परसेंट हैं, लेकिन अल्पसंख्यक का दर्जा पाए ईसाई 87 परसेंट से ज्यादा हैं।

इसी तरह नगालैंड में हिंदू 8.75 परसेंट और ईसाई करीब 88 परसेंट हैं तो वहीं मेघालय में हिंदू साढ़े ग्यारह और ईसाई करीब साढ़े चौहत्तर परसेंट हैं। अरुणाचल और मणिपुर में भी अल्पसंख्यक ईसाइयों की आबादी हिंदुओं से ज्यादा हैं। आबादी के हिसाब से पंजाब में भी हिंदू कम हैं। यहां हिंदू 38.4 परसेंट जबकि सिख 57.69 परसेंट है। आठ राज्यों में हिंदूओं को अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने के सवाल पर सियासत भी शुरू हो गई है।

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम का कहना है कि 2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक देश में 96 करोड़ 62 लाख हिंदू और 17 करोड़ 22 लाख मुस्लिम हैं। ईसाई करीब पौने 3 करोड़ और सिख 2 करोड़ 8 लाख हैं लेकिन स्टेटवाइज़ डेटा में कई जगह अल्पसंख्यक मेजॉरिटी में हैं।

याचिका में 1993 में केंद्र सरकार की तरफ से जारी उस नोटिफिकेशन को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है जिसमें मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी को अल्पसंख्यक घोषित किया गया था।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X