Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

अयोध्या: मान गए मुसलमान, 2018 में शुरू होगा 'राम मंदिर' का निर्माण?

Updated on Thursday, November 02, 2017 12:52 PM IST

नई दिल्ली,1 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : बेंगलुरु में ऑर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविंशकर ने राम मंदिर मसले को बातचीत के जरिए सुलझाने के क्रम में मंगलवार को सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई जिसके बाद रिजवी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ही मंदिर बनेगा और 2018 में मंदिर का निर्माण शुरू होगा। इसके साथ ही वसीम रिजवी ने ये भी कहा कि जो लोग मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे हैं, वो कामयाब नहीं होंगे। वसीम रिज़वी ने शिया वक्फ वोर्ड को ही केस में असली पार्टी बताया और कहा कि फैसला लेने का हक़ सुन्नी वक्फ बोर्ड को नहीं है।

मुलाकात के दौरान शिया वक़्फ़ बोर्ड ने श्री श्री रविशंकर से कहा कि श्रीराम मन्दिर रामजन्म भूमि पर ही बनना चाहिए। वक्फ बोर्ड कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे सभी महंतों और पक्षों से मिल चुका है और सभी श्रीराम मन्दिर निर्माण के लिए बातचीत को तैयार हैं। शिया वक़्फ़ बोर्ड आपसी समझौते के रास्ते तैयार कर रहा है। शिया वक़्फ़ बोर्ड नही चाहता कि अब श्रीराम जन्मभूमि पर कोई नई मस्जिद बने, मस्जिद किसी मुस्लिम आबादी में ही बनाई जाए। अयोध्या में जितनी मस्जिदें हैं वो वहाँ के मुसलमानो के लिए काफी हैं। वहां नई मस्जिद की अब कोई ज़रूरत नही है।

शिया वक्फ बोर्ड का कहना है कि विवादित जगह पर मस्जिद बनाने की शर्त रखने वाले विवाद को बनाए रखने की साज़िश कर रहे हैं। दरअसल, फिलहाल ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट ने सुझाव दिया है कि केस से जुड़े सारे पक्ष आपस में मिलकर कोर्ट के बाहर कोई रास्ता निकालें। इस सुझाव से पहले और बाद में कई बार बातचीत की कोशिश हुई, लेकिन ये पहला मौका है जब श्री श्री रविशंकर ने मंदिर निर्माण को लेकर पहल की है। शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में भले ही राम मंदिर निर्माण के लिए तैयार दिख रहा हो लेकिन इस मामले में दूसरे पक्षों की राय भी जरुरी है।

राम मंदिर विवाद को कोर्ट के बाहर आपसी सहमति से सुलझाने में जुटे श्रीश्री रविंशकर को तब तक कामयाबी नहीं मिल सकती जब तक कि इस मुद्दे से जुड़े तमाम पक्षों की एक राय न हो। अभी शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भले ही तैयार दिख रहा है लेकिन इस मामले में दूसरे पक्षों की राय भी उतनी ही जरुरी है। सुन्नी वक्फ बोर्ड ही राम मंदिर निर्माण के खिलाफ में खड़ा है। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी को भी इस कोशिश से कोई उम्मीद नहीं हैं।

सिर्फ मुस्लिम पक्ष ही नहीं, राम जन्मभूमि न्यास ने भी श्री श्री रविशंकर की मध्यस्थता पर सवाल खड़े किए हैं। न्यास के राम विलास बेदांती ने कहा कि श्री श्री रविशंकर को पहले अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करना चाहिए और इस मुद्दे पर बातचीत बेंगलुरू में नहीं अयोध्या में होनी चाहिए। जाहिर है श्रीश्री के लिए राह आसान नहीं है। आने वाले दिनों में वो अयोध्या के साधु-संतों और सुन्नी वक्फ बोर्ड से भी चर्चा करेंगे।


Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X