Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के ठाणे में मर्सिडीज कार की टक्कर से 21 साल के लड़के की मौत, आरोपी कार ड्राइवर फरार

Updated on Tuesday, October 22, 2024 07:49 AM IST

मुंबई | महाराष्ट्र के ठाणे में मर्सिडीज कार ने 21 साल के लड़के को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के तौर पर हुई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना 20 अक्टूबर की रात में हुई।

हादसा तब हुआ जब दर्शन हेगड़े खाना खरीदने के बाद घर लौट रहा था। नासिक हाईवे की ओर जा रही मर्सिडीज ने उसे टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी ड्राइवर अब तक फरार है। उसकी पहचान अभिजीत नायर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने केस दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि नउपाड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2), 281 और 125 (B) और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।यह दुर्घटना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास के पास हुई। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज चेक कर रही है। हालांकि, घटना के समय इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे कथित तौर पर काम नहीं कर रहे थे।

महाराष्ट्र में इस साल यह चौथा हिट एंड रन केस

इस साल मई में पुणे में एक 17 साल के लड़के ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। आरोपी नाबालिग शहर के एक बड़े बिल्डर का बेटा था। दूसरे केस में 24 साल के मिहिर शाह ने अपनी BMW से मुंबई में एक महिला को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। मिहिर शाह शिवसेना नेता का बेटा है। वहीं, पुणे में ही ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 7/15/2023 8:18:27 PM

Excellent work by public.police arrest smugglers not Gernal public

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X