Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

दिल्ली CRPF स्कूल ब्लास्ट हुए धमाके की खालिस्तानियों ने ली जिम्मेदारी

Updated on Monday, October 21, 2024 07:58 AM IST

नई दिल्ली | दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 14 में CRPF स्कूल के पास हुए धमाके की खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली है। टेलीग्राम पर जस्टिस लीग इंडिया ग्रुप पर उनका मैसेज आया है। इसमें कहा गया है कि वे किसी भी समय हमला करने में कितने सक्षम हैं। फिलहाल जांच एजेंसियां मैसेज की जांच कर रही हैं।

वहीं, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी टीम के सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसा मटेरियल मिला है। हालांकि, पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आधिकारिक जानकारी मिल पाएगी।

कहा- कभी भी हमला कर सकते हैं; पुलिस की जांच शुरू, गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी

दरअसल, प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह करीब 7:30 बजे धमाका हुआ। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन CRPF स्कूल की दीवार, आस-पास की दुकानें और कुछ कारों को नुकसान पहुंचा। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। मई में 150 से ज्यादा स्कूलों में बम धमाके की धमकी से जुड़े ईमेल आए थे। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं।

पुलिस को PCR कॉल पर धमाके की जानकारी मिली

पुलिस अधिकारियों ने बताया, रविवार सुबह 07:47 बजे, एक PCR कॉल आया। कॉलर ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर 14 में CRPF स्कूल के पास बहुत शोर के साथ एक ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद SHO और स्टाफ मौके पर पहुंचे। आस-पास की दुकानों के शीशे और दुकान के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

स्थानीय लोग बोले- हमें लगा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है

विस्फोट की आवाज सुनकर लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटनास्थल के करीब चश्मे की दुकान चलाने वाले सुमित ने कहा, मेरी दुकान की खिड़की के शीशे टूट गए। मेरी दुकान के अंदर का सारा सामान जमीन पर गिर गया। यह बहुत तेज धमाका था। स्थानीय राकेश गुप्ता ने कहा, सुबह करीब 7.30 बजे हमने बहुत तेज आवाज सुनी। हमें लगा कि पास में ही कोई एलपीजी सिलेंडर फट गया है। कई दुकानों के शीशे टूट गए हैं।

सीएम आतिशी बोलीं- चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

दिल्ली की सीएम आतिशी ने इस ब्लास्ट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- बम ब्लास्ट की घटना दिल्ली की चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के पास है। लेकिन भाजपा अपना यह काम छोड़कर सारा समय दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगाती है।

उन्होंने लिखा कि यही कारण है आज दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है। शहर में सरेआम गोलियां चल रही हैं, गैंगस्टर वसूली कर रहे हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। भाजपा के पास ना काम करने की नीयत है ना काबिलियत।

आतंकी हमले के एंगल से भी जांच

 दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आस-पास के पुलिस थानों को भी सतर्कता और जांच बढ़ाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बाजारों में पैदल गश्त भी बढ़ा दी गई है। लोगों से अनुरोध है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु दिखे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। दिल्ली पुलिस की ATS घटना की जांच आतंकी एंगल से कर रही है। सीवर लाइन और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को भी सूचित कर दिया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X