चंडीगढ़ ,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : पंजाब यूनिवर्सिटी के ¨हदी विभाग के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. गुरमीत सिंह ने संभाली है। वह अगले तीन साल के लिए पद पर बने रहेंगे। पिछले दस साल से डॉ. गुरमीत विभाग से जुड़े हुए हैं। ¨हदी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से साहित्यिक पत्रकारिता और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी का सर्वश्रेष्ठ पुस्तक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इन्होंने देश-विदेश में आयोजित नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर कई शोध पत्र पेश किए हैं। इनकी कई रचनाएं भी प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. गुरमीत मौजूदा समय में पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के उपराष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य भी हैं। मंगलवार को ¨हदी विभाग के मौजूदा विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने डॉ.गुरमीत सिंह को पदभार सौंपा। इस मौके पर विभाग की फेकल्टी भी मौजूद रहे।