Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

जानें घुटनों तक लंबे बालों के लिए रीठा का कैसे करें इस्तेमाल

Updated on Sunday, October 20, 2024 09:03 AM IST

चंडीगढ़। बालों की देखभाल के लिए प्राचीन समय से जड़ी-बूटी की तरह रीठा का इस्‍तेमाल किया जाता रहा  है। इसमें मौजूद आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को अंदर-बाहर से मजबूत बनाते हैं और उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं। रीठा एक नेचुरल क्लींजर है, जो स्कैल्प से जमा गंदगी, डैंड्रफ और बैक्टीरिया को बड़ी आसानी से क्‍लीन कर सकता है और बालों को मुलायम-चमकदार बना सकता है। साथ ही, यह हेयर फॉल को भी कंट्रोल करने का काम करता है। रीठा को आप एक नहीं, कई तरह से हेयर केयर में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

रीठा को हेयर केयर में इस तरह करें शामिल

रीठा का शैंपू- रीठा को आप शैंपू की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रातभर एक मुट्ठी रीठा को पानी में डालकर छोड़ दें। अगले दिन इसे इसी पानी के साथ उबाल लें, जिससे इसका गाढ़ा अर्क तैयार हो जाए। इसके बाद जब ये ठंडा हो जाए तो रीठा के टुकड़ों को अच्‍छी तरह मसल लें और इसे निकालकर पानी को ठंडा होने दें। अब इसे शैंपू की तरह बालों में इस्‍तेमाल करें। यह प्राकृतिक शैंपू की तरह बालों से गंदगी और तेल को साफ करता है, साथ ही बालों की चमक को बढ़ाता है। नियमित रूप से इस शैंपू का इस्तेमाल करें तो बाल मज़बूत होंगे और जड़ों से टूटने की समस्या कम होगी।

रीठा का हेयर मास्क- बालों को पोषण देने के लिए आप रीठा का हेयर मास्क बनाकर इस्‍तेमाल करें। इसके लिए रीठा पाउडर, आंवला पाउडर और शिकाकाई पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाएं और इसमें थोड़ा सा पानी या दही मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों और लंबाई पर अच्‍छी तरह लगाएं और 30-40 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से बालों को धो लें। यह मास्क बालों को गहराई से पोषण देगा और उन्हें घना और मजबूत बनाएगा।

रीठा का कंडीशनर- रीठा को कंडीशनर के रूप में भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रीठा, आंवला, और शिकाकाई को पानी में उबाल लें और फिर इस मिश्रण को ठंडा कर कर लें। अब इसे छान लें और इसे 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं। फिर सादे पानी से इसे धो लें। यह कंडीशनर बालों की नमी को बनाए रखता है और बालों को मुलायम और शाइनी बनाता है।

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X