Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

जीसी-11 के प्रिंसिपल डा. सहगल का ट्रांसफर , डा. यादव संभालेंगे चार्ज

Updated on Wednesday, November 01, 2017 12:49 PM IST

चंडीगढ़,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 (पीजीजीसी-11) की आंतरिक कलह प्रिंसिपल डा. जेके सहगल पर भारी पड़ गई। उन्हें कॉलेज के प्रिंसिपल पद से हटा दिया गया है। उनका तबादला पीजीजीसी सेक्टर-46 में किया गया है। वहीं, इसका फायदा इसी कॉलेज के पूर्व डिफेंस लेक्चरर प्रो. डा. बीपी यादव को मिल गया। पहली बार प्रशासन के डायरेक्टर हायर एजुकेशन विभाग ने इस तरह किसी प्रिंसिपल को हटाया है। अमूमन प्रिंसिपल नियुक्ति के बाद रिटायरमेंट पर ही नए प्रिंसिपल की नियुक्ति होती रही है। करीब डेढ़ साल पहले डा. बीपी यादव पीजीजीसी-11 से ट्रांसफर होकर पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में कार्यकारी प्रिंसिपल के तौर पर नियुक्त हुए थे। तब डा. यादव और डा. सहगल के बीच जीसी-11 के प्रिंसिपल पद को लेकर काफी तनातनी रही थी। प्रशासन ने जीसी-11 में डा. जेके सहगल को ही प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया था। अब प्रशासन ने डा. बीपी यादव को जीसी-11 का प्रिंसिपल बनाया है।

मंगलवार को प्रशासन के आदेश के बाद प्रो. डा. बीपी यादव ने दोपहर बाद पीजीजीसी-11 में ज्वाइन भी कर लिया, जबकि जेके सहगल छुट्टी पर होने के कारण सेक्टर-46 के कॉलेज में ज्वाइन नहीं कर पाए।

कॉलेज में लंबे समय से चल रही थी कलह

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 के टीचर्स की अंतर्कलह पुरानी है। कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डा. जेएस रघु के सेवानिवृत होने के बाद से ही प्रिंसिपल बनने पर विवाद शुरू हुआ था। कार्यकारी प्रिंसिपल बनने के बाद भी पीजीजीसी-11 में लगातार अंतर्कलह चल रही थी। सूत्रों के अनुसार कुछ प्रोफेसर ने डा. सहगल के खिलाफ लिखित में शिकायत दी थी, जिसकी जांच भी चल रही थी।

Have something to say? Post your comment
संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : मुख्यमंत्री

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

X