Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस, 5 और आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated on Saturday, October 19, 2024 07:40 AM IST

मुंबई | NCP (अजित) गुट के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 18 अक्टूबर को 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इन सभी ने मुख्य आरोपियों की हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। सभी को कोर्ट में पेश किया गया और 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया।

एक अधिकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अबतक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3 आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार हुए पांचों आरोपी मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे। ये दोनों अभी फरार हैं।

इनमें दो हिस्ट्रीशीटर, 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेजे गए; अबतक 9 अरेस्ट और 3 फरार

अधिकार ने कहा ये गिरफ्तारियां रायगढ़ जिले के पनवेल, कर्जत और आस-पास के इलाकों से की गई हैं। गिरफ्तार लोगों में नितिन गौतम सप्रे (32), संभाजी किसान पारधी (44), प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे (37), चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया (43) शामिल हैं। सप्रे डोंबिवली से है। चेतन-संभाजी, थोम्ब्रे ठाणे जिले के अंबरनाथ और कनौजिया रायगढ़ के पनवेल का रहने वाला है।

12 अक्टूबर की रात को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग ने बाबा के मर्डर का कारण बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को बताया है। सलमान को आज भी ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है।

सप्रे और कनौजिया मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य

मुंबई पुलिस के मुताबिक- आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि नितिन गौतम सप्रे और फूलचंद कनौजिया इस मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य हैं। सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार इस मॉड्यूल ने ही शूटरों को मुहैया कराए थे। हथियारों में विदेश में बनी पिस्टल टिसास-ग्लॉक और एक देशी पिस्टल भी है।

पुलिस के मुताबिक, हथियार उत्तर भारत से लाए गए थे। मिड सितंबर में इनकी डिलीवरी की। इस मॉड्यूल ने शूटरों को पैसे और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया। फरार आरोपी शिवकुमार गौतम और गिरफ्तार आरोपी धर्मराज कश्यप अगस्त में इस मॉड्यूल के सदस्यों के साथ थे।

अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या मॉड्यूल ने शूटरों को कर्जत (मुंबई) में फायरिंग की प्रैक्टिस में मदद की थी। पुलिस अब इन आरोपियों के लोकल नेटवर्क का पता लगा रही है।

हिस्ट्रीशीटर है नितिन गौतम सप्रे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नितिन गौतम सप्रे हिस्ट्रीशीटर है। 2015 में एक मर्डर केस में शामिल था। इसके अलावा हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से मामले में उसका नाम है। सप्रे पहले भी जेल में जा चुका है। फूलचंद कनौजिया भी हिस्ट्रीशीटर है। अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच इसकी भी जांच करेगी कि क्या इन पांचों का सलमान खान के घर पर फायरिंग केस से भी कोई कनेक्शन है।

सिद्दीकी के मर्डर केस में दो मॉड्यूल शामिल

मुंबई क्राइम ब्रांच की अबतक तक जांच में सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में दो मॉड्यूल शामिल थे। इनके मेंबर जरूरत के हिसाब से काम कर रहे थे। दोनों ग्रुप के ग्राउंड लेवल का खुलासा हो चुका है।

पुलिस एक लेवल ऊपर भी पहुंच चुकी है, जिसमें शुभम लोनकर और जीशान अख्तर शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद इन मॉडयूल के हाई लेवल तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

फरार शूटर्स के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं, इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया जा सकता है। इससे पहले पुलिस ने फरार शूटर गौतम, साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X