Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-भाजपा आज कर सकती है जारी पहली लिस्ट

Updated on Friday, October 18, 2024 07:39 AM IST

पुणे | महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा की गई। उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में भाजपा सबसे आगे है।

भाजपा CEC ने दिल्ली बैठक में 110 नाम तय किए हैं। उसमें से 50 से 60 नामों की पहली लिस्ट शुक्रवार को दिल्ली से घोषित हो सकती है। इसमें ज्यादातर मौजूदा विधायक होंगे। हालांकि, कुछ सीटों पर चेहरे बदले जा सकते हैं। कुछ मंत्रियों के टिकट भी कट सकते हैं।

इसमें 50 नाम होंगे,महाविकास अघाड़ी में 200 सीटों पर सहमति बनी

सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस रुख पर कायम है कि वह 150 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके बाद शेष बची 138 सीटें शिंदे सेना और अजीत गुट के बीच बांटी जाएंगी। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया। राज्य में 20 नवंबर को सिंगल फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी। 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित आएगा। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में शामिल बड़ी पार्टियों में बीजेपी, शिवसेना शिंदे और एनसीपी (अजित) हैं।

शरद पवार बोले- सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला पाटिल लेंगे

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा है कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के तीनों सहयोगी दलों के बीच महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 288 में से 200 सीट पर आम सहमति बन चुकी है। एमवीए में राकांपा (एसपी), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

महाराष्ट्र के सतारा में पवार ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजे का महाराष्ट्र के चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में कांग्रेस को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘सीट-बंटवारे की चर्चा में मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं।

जयंत पाटिल (राकांपा-एसपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख) पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनसे मिली जानकारी के अनुसार, कुल 288 सीट में से 200 पर सहमति बन गई है। यह पूछे जाने पर कि सतारा जिले में राकांपा (एसपी) किन सीटों की मांग करेगी, उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला पाटिल लेंगे।

20 अक्टूबर को कांग्रेस CEC करेगी मीटिंग

महाराष्ट्र कांग्रेस 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी, जिसमें राज्य के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को दिल्ली के हिमाचल भवन में बैठक के बाद, विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि हम 20 अक्टूबर को एक और बैठक करेंगे और सब कुछ अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X