Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

खालसा कॉलेज ने खादी में उद्यमिता के अवसर और नशा मुक्ति पर जागरूकता सत्र आयोजित किया

Updated on Wednesday, October 16, 2024 15:12 PM IST

मोहाली । खालसा कॉलेज (अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिज़नेस स्टडीज, फेज 3 ए, मोहाली में एक और जहां कॉलेज परिसर में एमएसएमई मंत्रालय के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा खादी में उद्यमिता के अवसर पर सत्र का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर समाज पर नशीली दवाओं  के हानिकारक प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित करवाया।

इस मौके पर कॉलेज परिसर में  सुखविंदर सिंह (विपणन विशेषज्ञ) और अनिल आर्य (खादी प्रभारी) खादी और ग्रामोद्योग आयोग, एमएसएमई मंत्रालय (भारत सरकार) सेक्टर-22डी, चंडीगढ़, सोहन लाल सैनी, अध्यक्ष-क्षेत्रीय पंजाब खादी मंडल, खरड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी भी मौजूद थी। सुखविंदर सिंह ने खादी की समृद्ध विरासत, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और इच्छुक उद्यमियों के बीच खादी को आत्मनिर्भरता और सतत उद्यमिता के प्रतीक के रूप में बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ हुईं जैसे गांधी और खादी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, योग सत्र, खादी पर प्रदर्शनी, वृक्षारोपण अभियान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित की गई। उपस्थित गणमान्यों ने खादी की समृद्ध विरासत, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

वहीं दूसरी ओर, समाज पर नशीली दवाओं की लत के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिशा महिला कल्याण ट्रस्ट, पंजाब ने नशीली दवाओं की लत: मानव जाति को नुकसान विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खालसा कॉलेज (अमृतसर) टेक्नोलॉजी एंड बिज़नेस स्टडीज, फेज 3 ए, मोहाली की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी; हरदीप कौर, प्रेसिडेंट, दिशा वीमेन वेलफेयर ट्रस्ट, पंजाब; सुरभि पराशर, सीजेएम कम सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी; स्मृति धीर, एडिशनल मेंबर सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी;  मनजिंदर सिंह, मेंबर सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी; रूपिंदर पाल कौर एडवोकेट, मेंबर एंड मीडिएटर डीएलएसए, मोहाली उपस्थित थे।

मनजिंदर सिंह ने नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के कानूनी निहितार्थ और कानूनी प्राधिकरण सेवा केंद्र की भूमिका के बारे में छात्रों को संबोधित किया। स्मृति धीर, अतिरिक्त पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर के अतिरिक्त सदस्य सचिव ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव पर चर्चा की। अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X