Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: मुंबई क्राइम ब्रांच का खुलासा, शूटर्स ने 3 महीने प्लान बनाया

Updated on Wednesday, October 16, 2024 07:45 AM IST

मुंबई | NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश 3 महीने पहले ही बन रही थी। आरोपी कई बार बिना हथियार के बाबा के घर भी गए थे। यह खुलासा मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात किया।

पुलिस के मुताबिक पूरी प्लानिंग पुणे में की गई। शूटर गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर शूटिंग सीखी थी। ये लोग मुंबई में बिना मैगजीन के शूटिंग प्रैक्टिस करते थे। 12 अक्टूबर की रात बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वे बेटे जीशान के बांद्रा में बने दफ्तर में थे। बाहर निकलते ही उन पर 6 गोलियां चलाई गईं थीं।

यूट्यूब से फायरिंग सीखी,  कई बार बाबा के घर गए

वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। चौथा आरोपी हरीश बालकराम 15 अक्टूबर को बहराइच से पकड़ा गया। 3 अब भी फरार हैं। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने ली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक 15 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें घटना के वक्त मौजूद कई चश्मदीद गवाह भी शामिल हैं।

मुंबई पुलिस के 3 खुलासे

  • 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया चौथा आरोपी हरीश बालकराम बिचौलिया था। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण और शुभम लोनकर (फरार) ने गिरफ्तार शूटर गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप को 2 लाख रुपए दिए थे। यह पैसे हरीश के जरिए पहुंचाए गए थे। हरीश, प्रवीण और शुभम का चचेरा भाई है।
  • पैसों के साथ शूटरों को दो मोबाइल फोन भी मुहैया कराए गए थे, हरीश पिछले 9 सालों से पुणे में रह रहा है। आरोपी चैटिंग के लिए स्नैपचैट ऐप और कॉल करने के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते थे।
  • बाबा सिद्दीकी को पहचानने के लिए आरोपियों को बाबा की फोटो दी गई और बताया गया कि यही टारगेट है। घटना से 25 दिन पहले घर और ऑफिस की रेकी भी की गई थी।

अबतक पकड़े 4 आरोपी कौन हैं

  • हरीशकुमार बालकराम निसाद : उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। पुणे में वारजे इलाके में स्क्रैप डीलर का काम करता था।
  • गुरमैल बलजीत सिंह : हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। भाई के दोस्त की हत्या का दोषी है। जमानत पर बाहर आने के बाद लॉरेंस के गुर्गों के बुलाने पर मुंबई पहुंचा। घर से 6 महीने से कोई संपर्क नहीं।
  • धर्मराज राजेश कश्यप : उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। पकड़े जाने पर खुद को नाबालिग बताया था। बोन टेस्ट में उसका झूठ पकड़ा गया।
  • प्रवीण लोनकर : भाई शुभम के साथ पुणे के वारजे में डेयरी चलाता है। प्रवीण ने तीन में से दो शूटरों को भर्ती किया था। उसने ही गौतम और धर्मराज को कुर्ला में किराए का कमरा और बाइक अरेंज कराई थी।

सलमान के घर फायरिंग केस में पकड़ा जा चुका फरार आरोपी शुभम

 सिद्दीकी के मर्डर की जिम्मेदारी लेने वाले शुभम (शुब्बु) लोनकर से एक्टर सलमाल खान के मामले में भी पूछताछ हुई थी। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर गोलियां चलाई गईं थी। इस मामले में पुलिस शुभम लोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लेकिन पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा था। क्योंकि उसके खिलाफ सबूत नहीं मिले थे।

शुभम की फैमिली क्रिमिनल, पिता और दादा से पूरा गांव डरता था

शुभम के गांव में पड़ोसी ने दैनिक भास्कर को बताया, 'उसके पिता को शराब की लत थी। इसी लत की वजह से उनकी जमीनें बिक गईं। इसके बाद परिवार मजदूरी करने लगा। पैसे की तंगी हुई, तो शुभम और उसका भाई प्रवीण 6-7 साल पहले पुणे शिफ्ट हो गए थे। दोनों वहां डेयरी चलाते थे।’

‘दोनों भाई कभी-कभार गांव आया करते थे। आखिरी बार शुभम जून में आया था। शुभम सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है। प्रवीण ने भी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। शुभम के पिता पहले गांव में मजदूरी करते थे। वे पुणे से महंगी बाइक और कार से गांव आने

बाबा सिद्दीकी: बांद्रा से पॉलिटिक्स शुरू की, 3 बार विधायक और मंत्री रहे

 3 बार के विधायक रहे बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे कई बड़े आंदोलनों में भी शामिल रह चुके हैं। फरवरी 2024 में वो अजित पवार गुट वाली NCP में शामिल हुए। बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा ईस्ट से विधायक हैं।

कभी सुनील दत्त के बेहद करीब रहे बाबा ने 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। रमजान में उनकी इफ्तार पार्टीज मशहूर हैं। उसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पहुंचते थे।

बाबा सिद्दीकी रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़े थे। उनके पास मुंबई के दो स्लम के डेवलपमेंट का कॉन्ट्रैक्ट था। उनके बेटे जीशान के नाम पर भी कुछ रियल एस्टेट कंपनी, रेस्टोरेंट और प्रॉपर्टीज हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X