Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

उमर अब्दुल्ला दूसरी बार लेंगे जम्मू-कश्मीर के CM की शपथ

Updated on Wednesday, October 16, 2024 07:45 AM IST

श्रीनगर | नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज (बुधवार) सुबह 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। इसके साथ ही वे इस केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बन जाएंगे। कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में होगा।

उनके साथ नौ मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। कांग्रेस को एक मंत्री और डिप्टी स्पीकर पद मिल सकता है। मंत्री पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और महासचिव गुलाम अहमद मीर का नाम चल रहा है।

हालांकि, कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को ही मीर को कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त किया है, इसलिए उनके मंत्री बनने की संभावना कम है। वहीं, निजामुद्दीन भट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।

9 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं; केंद्र शासित राज्य बनने के बाद पहली सरकार

इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है। जम्मू रीजन को सरकार में पर्याप्त रिप्रजेंटेशन देने के लिए ऐसा किया जा सकता है। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस से सात मंत्री बन सकते हैं। जम्मू-कश्मीर रीऑर्गनाइजेशन एक्ट, 2019 के तहत सीएम समेत मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा सीटों के 10% से ज्यादा नहीं हो सकती। शपथ लेने के बाद उमर अब्दुल्ला दोपहर 3:00 बजे एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के साथ मीटिंग करेंगे।

समारोह में 50 से ज्यादा VIP आ सकते हैं शपथ ग्रहण समारोह में I.N.D.I.A. ब्लॉक के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। NC ने इसके लिए संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, लालू प्रसाद यादव और अरविंद केजरीवाल सहित करीब 50 VIPs को न्योता भेजा है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 15 अक्टबर को ही श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

NC के पास अकेले ही 48 विधायकों का समर्थन

चुनाव में जीते 7 निर्दलीय विधायकों में से 4 ने 10 अक्टूबर को NC को समर्थन का ऐलान किया था। ये चार निर्दलीय- इंदरवल से प्यारेलाल शर्मा, छम्ब से सतीश शर्मा, सूरनकोट से मोहम्मद अकरम और बनी सीट से डॉ रामेश्वर सिंह हैं।

इसके बाद उमर ने कहा था- अब हमारी संख्या बढ़कर 46 हो गई है। एक दिन बाद 11 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी NC को समर्थन दिया था। मेहराज मलिक डोडा सीट से पार्टी के एक मात्र विधायक चुने गए हैं।

बाद में थन्नामंडी से निर्दलीय विधायक मुजफ्फर इकबाल खान ने भी NC को समर्थन दिया था। इस तरह NC को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की जरूरत नहीं है लेकिन प्री-पोल अलायंस के तहत कांग्रेस भी सरकार का हिस्सा रहेगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X