Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

मानसून की विदाई के बीच देश में बना बारिश का असर

Updated on Tuesday, October 15, 2024 07:51 AM IST

नई दिल्ली | देश के अधिकांश हिस्से से मानसून की वापसी हो चुकी है। लेकिन बारिश का असर बना हुआ है। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिणी भारत के राज्यों में हल्की से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है। वहीं ट्रफ भी गुजर रही है।

इसके कारण से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं, सर्दी के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। रात को हल्की ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में 20 अक्टूबर से ठंड का असर और बढ़गा। हालांकि दिन का तापमान 33-34°C डिग्री के बीच बना रहेगा। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में दिवाली के करीब तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। अगले दो दिन में छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी पूरी तरह से हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अब प्रदेश में ड्राई हवा का असर दिखेगा, रात का तापमान गिरेगा। उत्तर-पूर्वी हवाओं ने छत्तीसगढ़ के बड़े हिस्से को कवर किया है।

मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना, तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण सीएम ने एमके स्टालिन ने 15 अक्टूबर तक 4 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेज से छुट्टी रखने का निर्देश दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। आज चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में भारी का अलर्ट है। CM ने सभी आईटी फर्मों को निर्देश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को 15 से18 अक्टूबर तक वर्क फ्रॉम होम की परमिशन दें। सीएम ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में NDRF, TDRF की तैनाती के निर्देश दिए।

आंध्र-प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश

 मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में लो प्रेशर एरिया का बनना है। आंध्र प्रदेश के कोस्टल एरिया, रायलसीमा, यनम में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। यहां 60 kmph की हवा भी चलेगी। चित्तूर, कुरनूल, कडप्पा और अनंतपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

इस बीच, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मौसम की स्थिति और उससे निपटने की उनकी तैयारियों पर जिला कलेक्टरों, अधिकारियों और मंत्रियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस की। नायडू ने निर्देश दिया है कि जहां भारी बारिश होने की संभावना है, वहां रहने वाले लोगों को पहले से अलर्ट किया जाए। लोगों के मोबाइल पर मैसेज सेंड करें।

दिल्ली-एनसीआर में पहले स्टेज का एंटी-पॉल्यूशन प्लान एक्टिव

दिल्ली एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब है। इसके चलते आज सुबह 8 बजे से नोएडा समेत NCR के सभी शहरों में स्टेज-1 का ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) को लागू किया जा रहा है। ये निर्णय कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट  की एक बैठक के बाद लिया गया।

वर्तमान में एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 से 300 के बीच है। ऐसे में स्टेज-1 को लागू किया जा रहा है। इसके तहत इंडस्ट्री में जनरेटर पर रोक लगा दी गई है। साथ ही कंस्ट्रक्शन कार्य और होटलों में तंदूर बैन कर दिया गया है। जैसे -जैसे प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा स्टेज और पाबंदियों को बढ़ाया जाएगा। इसका दूसरा चरण 301 से 400 के बीच में होने पर लागू होगा। एक्यूआई 401 से 450 के बीच में होने पर तीसरे चरण पर निगरानी होगी। एक्यूआई 450 से ज्यादा होने पर चौथे चरण पर ग्रेप की पाबंदियां लागू होंगी। इस आदेश की कापी एनसीआर के सभी प्राधिकरण, जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

ये पाबंदिया और सावधानी

  • सभी प्रकार के कंस्ट्रक्शन मटेरियल को ढ़क कर रखना होगा। सड़को पर पानी का छिड़काव और मैकेनिकल स्वीपिंग की जाए।
  • शहर के प्रमुख चौराहों पर एंटी स्मोग गन का प्रयोग किया जाए।
  • ओपन एरिया में किसी प्रकार का कूड़ा वगैरह नहीं जलाया जाएगा।
  • सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित किया जाए। पलूशन फैलाने वाली गाड़ियों पर ज्यादा से ज्यादा जुर्माना लगाया जाए।
  • शहर में अवैध रूप से स्टोन क्रशर और अन्य कंस्ट्रक्शन पर रोक लगाई जाए।
  • हॉट मिक्स प्लांट को बंद कराया जाए। जनसेट पर पाबंदी लगाई जाए।
  • होटल रेस्टोरेंट में तंदूर पर प्रतिबंध।
  • सड़कों पर 10 साल से अधिक डीजल और 15 साल से अधिक पेट्रोल वाहनों पर रोक।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X