Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

मुंबई में 27 साल के शख्स की मॉब लिंचिंग

Updated on Tuesday, October 15, 2024 07:51 AM IST

मुंबई | महाराष्ट्र के मुंबई में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। मलाड ईस्ट में 27 साल के व्यक्ति को 10-15 लोगों ने उसके परिवार के सामने पीट-पीटकर मार डाला। घटना 12 अक्टूबर की है। सोमवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ। ओवरटेकिंग को लेकर उसकी एक ऑटो ड्राइवर से बहस हो गई, जिसके बाद कई ऑटो ड्राइवरों और स्थानीय दुकानदारों ने उससे मारपीट की। विक्टिम की मां उसे बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई, तो भीड़ ने उन्हें भी लातें मारीं।

मां ने बचाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन्हें भी मारा, पत्नी का मिसकैरिज, पिता की आंख डैमेज हुई

वहीं, मारपीट में विक्टिम की पत्नी का मिसकैरिज हो गया। विक्टिम के पिता ने भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो उन्हें आंख में चोट आई। इससे उनकी बाईं आंख परमानेंट डैमेज हो गई।

दशहरे पर कार खरीदने जा रहा था परिवार

 शुरुआती जानकारी के मुताबिक विक्टिम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का मेंबर था। उसका नाम आकाश मैने बताया जा रहा है। वह 12 अक्टूबर को दशहरे पर अपने परिवार के साथ नई कार खरीदने जा रहा था, तभी यह घटना हुई। मलाड रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो ने उसकी कार को ओवरटेक किया, जिसके चलते एक रिक्शा ड्राइवर और आकाश के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने के बाद रिक्शा ड्राइवर ने अपने दोस्तों और स्थानीय दुकानदारों के साथ मिलकर आकाश पर हमला कर दिया। वे लोग आकाश को लगातार लातें मारते रहे। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे एक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां आकाश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस घटना को लेकर डिंडोशी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि मुंबई के गोरेगांव में ओवरटेकिंग को लेकर झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 22 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X