Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

गुजरात से 5 हजार करोड़ की 518 किलो कोकीन की गई जब्त, 5 गिरफ्तार

Updated on Monday, October 14, 2024 07:48 AM IST

गांधीनगर | गुजरात के अंकलेश्वर के अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के गोडाउन से रविवार रात 518 किलो कोकीन जब्त की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5000 करोड़ रुपए है। दिल्ली-गुजरात पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कोकीन उसी इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी है, जिसकी 2 बड़ी खेप दिल्ली से 2 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को छापेमारी के दौरान पकड़ाई थी।

पुलिस ने बताया कि अब तक इस सिंडिकेट की कुल 1289 किलो ड्रग्स जब्त की गई है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 13 हजार करोड़ रुपए है। इस सिंडिकेट से जुड़े कुल 12 लोग अब तब गिरफ्तार हो चुकी हैं, जिनमें से 7 को दिल्ली की पिछली 2 रेड के दौरान हिरासत में लिया गया था।

 12 दिन में इस सिंडिकेट पर 3 छापे, 13,000 करोड़ की ड्रग्स बरामद

दुबई से ऑपरेट हो रहे इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड की पहचान विरेंदर बसोया के रूप में हुई है। इसके दुबई में कई बिजनेस हैं। पुलिस ने बसोया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। PTI के सूत्रों के मुताबिक पूरे देश में आज तक कभी इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन नहीं जब्त की गई है। पिछले 12 दिनों की ये 3 रेड अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है।

सिंडिकेट के मेंबर को कोड नेम दिए गए थे

पुलिस ने बताया कि इस सिंडिकेट के जुड़े ज्यादातर मेंबर एक दूसरे को नहीं जानते थे। वे सोशल मीडिया के जरिए कऑर्डिनेट करते थे। कम्युनिकेशन के लिए हर मेंबर को एक-एक कोड नेम दिया गया था। इसके अलावा पुलिस को आशंका है कि ड्रग्स की यह साउथ अमेरिकन देशों से समुद्री रास्ते के जरिए गोवा लाई गई थी। इसके बाद इसे दिल्ली लाया गया।

दिल्ली पुलिस 2 महीने से प्लानिंग कर रही

 दिल्ली-गुजरात में कोकीन जब्ती का इसे अब तक का सबसे बड़ा केस माना जा रहा है। पुलिस इस सिंडिकेट का पता लगाने के लिए पिछले दो महीने से काम कर रही थी। तब पुलिस को ड्रग्स सप्लाई का इनपुट मिला था। ये तस्कर इस ड्रग को राजधानी और एनसीआर में खपाने की कोशिश में थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X