Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

त्रिची में एअर इंडिया प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Updated on Saturday, October 12, 2024 07:41 AM IST

त्रिची  | एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। शुक्रवार की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 बजे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर AXB 613 में 141 पैसेंजर और क्रू मेंबर सवार थे। खराबी का पता चलते ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पायलट विमान में मौजूद ईंधन कम करने के लिए आसमान में चक्कर काट रहा था।

एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा- सामान्य लैंडिग हुई

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AXB 613 सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गई है। DGCA हालात पर नजर रखे हुए है। लैंडिंग गियर खुल रहा था। फ्लाइट सामान्य तरीके से लैंड कर चुकी है।

हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हुआ था, 3 घंटे आसमान में चक्कर काटे, 141 पैसेंजर लेकर शारजाह जा रहा था

जानकारी के मुताबिक, पायलट की तरफ से इमरजेंसी मैसेज मिलने के बाद एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी। साथ ही इमरजेंसी रेस्क्यू टीम को भी तैयार रखा गया था। पूरे एयरपोर्ट स्टाफ को अलर्ट रखा गया था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से लैंडिंग का ऐलान होते ही तय प्रक्रिया के मुताबिक इसकी लैंडिंग कराई गई।

घटना पर किसने क्या कहा

  • तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने X पोस्ट में कहा- मुझे ये सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई है। इसके लिए कैप्टन और चालक दल को मेरी बधाई। लैंडिंग गियर की समस्या की खबर मिलते ही मैंने अधिकारियों संग फोन पर इमरजेंसी मींटिग की थी। उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा उपाए लागू करने का निर्देश दिया था।
  • नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AXB 613, जिसमें 141 लोग सवार थे। हमें सूचना मिली थी कि फ्लाइट में हाइड्रोलिक फेलियर हुआ है। बाद में फ्लाइट सुरक्षित त्रिची एयरपोर्ट पर लैंड हुई। चालक दल ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया, जिससे इमरजेंसी के दौरान हर यात्री सुरक्षा है। शाम 6 बजकर 5 मिनट पर इमरजेंसी घोषित होने के बाद एयरपोर्ट और इमरजेंसी टीमों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी। रात 8 बजकर 15 मिनट पर लैंडिंग को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। हम विमान की लैंडिंग की तैयारी में उनके तुरंत रिस्पॉन्स की सराहना करते हैं।
  • तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कहा- लैंडिंग गियर में गड़बड़ी के बाद तिरुचिरापल्ली से शारजाह जा रही फ्लाइट IX613 की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और को-पायलट को बहुत-बहुत धन्यवाद। इस मुश्किल और तनावपूर्ण पल के दौरान कॉकपिट और केबिन क्रू का साहस और शांत पेशेवर रवैया वास्तव में चमक उठा।

एअर इंडिया एक्सप्रेस की सबसे ज्यादा फ्लाइट खाड़ी देशों के लिए

एअर इंडिया एक्सप्रेस टाटा ग्रुप की एअर इंडिया की सहायक कंपनी है। इसके जरिए भारत से खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट ऑपरेट की जाती हैं। दुबई, शारजाह, जेद्दा और कतर के लिए बड़ी संख्या में कामगार एअर इंडिया एक्सप्रेस से ही आते-जाते हैं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X