Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

चेन्नई के पास मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस का मालगाड़ी से टकराने से हुआ हादसा, 19 लोग घायल

Updated on Saturday, October 12, 2024 07:41 AM IST

चेन्नई | तमिलनाडु में शुक्रवार को मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस  मालगाड़ी से टकरा गई। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, हादसा रात 8.30 बजे कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुआ। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस 19 लोग घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।

चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंची। इस स्टेशन की चेन्नई से दूरी 41 किमी है। ट्रेन में कुल 1360 पैसेंजर्स थे। दक्षिणी रेलवे ने बताया कि रात 8.27 बजे पोन्नेरी स्टेशन क्रॉस करने के बाद बागमती एक्सप्रेस को मेन लाइन पर चलने का ग्रीन सिग्नल मिला था। कवराईपेट्टई रेलवे स्टेशन में पहुंचने से पहले लोको पायलट और ट्रेन क्रू को जोर का झटका लगा।

झटके के बाद मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस दूसरी लेन में गई, खड़ी मालगाड़ी से टकराई, आग लगी, 13 डिब्बे डिरेल

इसके बाद ट्रेन मेन लाइन छोड़कर लूपलाइन में चली गई। इसी लूप लाइन पर पहले मालगाड़ी खड़ी थी। बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर हुई। एक्सीडेंट में 12 से 13 कोच डिरेल हुए। एक कोच और पार्सल वैन में आग लग गई। हादसे के वक्त बागमती एक्सप्रेस की स्पीड 75 KMPH थी।

6 ट्रेनों का रूट बदला

  • ट्रेन नंबर 13351 धनबाद-अलापुझा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को सुबह 11:35 बजे धनबाद से रवाना हुई थी। इस ट्रेन को अब रेनीगुंटा-मेलापलायम-काटपाडी के रास्ते चलाया गया।
  • ट्रेन नंबर 02122 जबलपुर-मदुरै सुपरफास्ट स्पेशल 10 अक्टूबर को शाम 4:25 बजे जबलपुर से रवाना हुई थी। इसे अब रेनीगुंटा-मेलापलायम-चेंगलपट्टू के रास्ते चलाया गया है।
  • ट्रेन नंबर 12621 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-तमिलनाडु एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात 10:00 बजे रवाना हुई थी। इसे अब अरक्कोणम-रेनीगुंटा से विजयवाड़ा के रास्ते चलाया गया है।
  • ट्रेन नंबर 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को सुबह 7:15 बजे एर्नाकुलम से रवाना हुई थी। इसे अब मेलापलायम-अराकोनम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है।
  • ट्रेन नंबर 12664 तिरुचिरापल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को दोपहर 1:35 बजे तिरुचिरापल्ली से रवाना हुई थी। इसे अब मेलापलायम-अराकोनम-रेनिगुंटा के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
  • ट्रेन नंबर 07496 रामनाथपुरम एक्सप्रेस स्पेशल 11 अक्टूबर को सुबह 9:50 बजे रामनाथपुरम से रवाना हुई थी इसे अब अराकोनम-रेनिगुंटा के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है।
  • ट्रेन नंबर 06063 कोयंबटूर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 11 अक्टूबर को सुबह 11:50 बजे कोयंबटूर से रवाना हुई थी। इसे अब मेलापलायम-अराकोनम-रेनिगुंटा के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

रेलवे मिनिस्ट्री ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

  • चेन्नई डिवीजन: 04425354151, 04424354995
  • समस्तीपुर: 06274 8102918840
  • दरभंगा: 06272 8210335395
  • दानापुर: 9031069105
  • दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन: 75250395586

तमिलनाडु CM बोले- घटनास्थल पर मंत्री को भेजा है

घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मंत्री अवादी नासर और अन्य टॉप अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों की मदद और उनकी आगे की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एक अलग टीम बनाई गई है।

डिप्टी CM बोले- घायलों से मैंने पर्सनली मुलाकात की है

तमिलनाडु के डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने कहा- हमने व्यक्तिगत रूप से उन यात्रियों से मुलाकात की जो ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए थे। सभी का स्टेनली अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने डीन से घायलों की जानकारी के बारे में पूछा है। हमने तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर से घटनास्थल पर मौजूद यात्रियों का एकोमोडेशन को लेकर भी जानकारी ली है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X