Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

जीवन शैली

हर 3 मिनट में ब्रेन स्ट्रोक से एक की मौंत, ऐसे करें खुद पहचान

Updated on Tuesday, October 31, 2017 09:37 AM IST

दिल्ली,30 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  लगातार बढ़ रही ब्रेन स्ट्रोक की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के लिाए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज व वैशाली ने रविवार को 'ब्रेन स्ट्रोक वाकथॉन' का आयोजन किया जिसमें करीब 500 लोगों ने भागीदारी की। इसमें स्ट्रोक रोगी, डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी शामिल हुए। डॉक्टरों ने रोगियों, पटपड़गंज व वैशाली के निवासियों के साथ इंटरेक्टिव सत्र का आयोजन किया और बेहतर जीवनशैली के विकल्पों के बारे में जानकारी दी साथ ही साथ इस समस्या को कैसे कम कर सकते हैं, इसके बारे में लोगों को सुझाव भी दिए।

मैक्स स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज और वैशाली के सीनियर डायरेक्टर डॉ संजय कुमार सक्सेना ने कहा, "ब्रेन स्ट्रोक की समस्या तब पैदा होती है जब आपके मस्तिष्क में रक्त प्रवाह सही रूप से नहीं होता। ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है की स्ट्रोक आने पर 3 से 4.5 घंटों के भीतर ही डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए, किसी भी प्रकार की देरी के कारण मस्तिष्क संबंधी विकलांगता की संभावना ज्यादा तेजी से बढ़ती जाती है, सही समय पर स्ट्रोक को दवा के जरिए कम किया जा सकता है।"

इंडियन कौंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के अनुसार भारत में ब्रेन स्ट्रोक मौत का दूसरा सबसे प्रमुख कारण है, देश में हर तीसरे सेकंड किसी को ब्रेन स्ट्रोक होता है और तीन मिनट में किसी की मृत्यु भी इसके कारण होती है। जन्म के समय जीवन की उम्मीद का बढ़ना, तेजी से बढ़ता शहरीकरण, जीवनशैली में बदलाव, बढ़ते तनाव का स्तर ब्रेन स्ट्रोक की सम्भावनाएं बढ़ाने के प्रमुख कारण हैं ।

स्ट्रोक की पहचान :

चेहरे, बांह या पैर मे कमजोरी एवं सुन्न होना, झुका हुआ चेहरा, बोलने मे लड़खड़ाना, लकवा मारना इत्यादि, अक्सर ये सब शरीर में एक तरफ होता है
समझने और बोलने में दिक्कत आना
एक या दोनों आँखों से कम दिखाई देना, उनका घूमना कम होना या पूर्णयता दृष्टिबाधित होना
चलने-फिरने में परेशानी, चक्कर आना और दोनों पैरों का आड़ा -तिरछा पड़ना
बहुत तेज सर में दर्द होना

Have something to say? Post your comment
मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

: मोटापा और मानसिक स्वास्थ्य का एक-दूसरे से जुड़ाव: डॉ.अनेजा*

अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

: अधिक वजन, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का संबंध : डॉ. अनेजा

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर

प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

: प्राध्यापक से लेकर पर्यावरणविद् तक का सफर : श्रंखला - 01

डायबिटीज  कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीना शुरू कर दें यह हरा जूस, खून भी होगा साफ

आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

: आप किचन की कुछ चीजों से घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं शहद, स्वाद ऐसा कि बाजार से खरीदना छोड़ देंगे आप

आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

: आइए जानते हैं रोजाना नींबू पानी पीने के शानदार फायदे

आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

: आइए जानते हैं 4 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में हैं मददगार

चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

: चिया सीड्स में मिलाकर पी लें यह चीज, बहुत तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

: आइए जानते हैं इन हर्बल चाय को बनाने के आसान तरीके

X