Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

दिल्ली में बरामद 2,000 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

Updated on Friday, October 11, 2024 07:47 AM IST

नई दिल्ली | वेस्ट दिल्ली के रमेश नगर इलाके की एक किराए की दुकान से गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने 208 किलो कोकीन बरामद की है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 2,080 करोड़ रुपए है।

यह ड्रग्स नमकीन के 20-25 पैकेट में छिपाई गई थी। इन पैकेट पर 'टेस्टी ट्रीट' और 'चटपटा मिक्चर' लिखा हुआ था। इसे यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले एक शख्स ने यहां रखा था। पुलिस की रेड के पहले वह भाग चुका था। उसने कपड़ों के बिजनेस के लिए दुकान कुछ दिन पहले किराए पर ली थी। दुकान मालिक समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने 8 दिन पहले इसी सिंडिकेट से जुड़ी 5 हजार करोड़ रुपए की कोकीन महिपालपुर इलाके में रेड मारकर जब्त की थी। इसी रेड के दौरान पुलिस को रमेश नगर में ड्रग्स छिपी होने का इनपुट मिला था।

नमकीन के पैकेट में छिपाई थी, इसी सिंडिकेट की 5,600 करोड़ की ड्रग्स 8 दिन पहले पकड़ाई थी

अब तक दोनों रेड मिलाकर 7 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की जा चुकी है। इसमें 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दुबई में है। वह वहीं से गैंग को ऑपरेट करता है।

मास्टरमाइंड के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

दुबई से ऑपरेट हो रहे इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड की पहचान विरेंदर बसोया के रूप में हुई है। इसके दुबई में कई बिजनेस हैं। पुलिस ने बसोया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

2 अक्टूबर की रेड दौरान 4 लोग गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद अमृतसर और चेन्नई से 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गुरुवार को ही UP के हापुड़ से 1 शख्स को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए इन 7 लोगों में तुषार गोयल और जितेंद्र गिल नाम के 2 शख्स भी शामिल हैं, जो इस इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के भारत में रैकेट को चला रहे थे।

सिंडिकेट के मेंबर को कोड नेम दिए गए थे

पुलिस ने बताया कि इस सिंडिकेट के जुड़े ज्यादातर मेंबर एक दूसरे को नहीं जानते थे। वे सोशल मीडिया के जरिए कऑर्डिनेट करते थे। कम्युनिकेशन के लिए हर मेंबर को एक-एक कोड नेम दिया गया था। इसके अलावा पुलिस को आशंका है कि ड्रग्स की यह साउथ अमेरिकन देशों से समुद्री रास्ते के जरिए गोवा लाई गई थी। इसके बाद इसे दिल्ली लाया गया।

राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा पर्दाफाश

 दिल्ली में कोकीन जब्ती का इसे अब तक का सबसे बड़ा केस माना जा रहा है। पुलिस इस सिंडिकेट का पता लगाने के लिए पिछले दो महीने से काम कर रही थी। तब पुलिस को ड्रग्स सप्लाई का इनपुट मिला था। ये तस्कर इस ड्रग को राजधानी और एनसीआर में खपाने की कोशिश में थे।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X