नई दिल्ली,30 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : दिल्ली के लोग आज देश की एकता के नाम पर दौड़ लगा रहे हैं। आज देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 142वीं जयंती है। इस मौके को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 'रन फॉर यूनिटी' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में कई VVIP भी हिस्सा ले रहे हैं। 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम आज देश के कई दूसरे शहरों में भी आयोजित किया गया है। आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के पुनर्निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान देश कभी भूला नहीं सकता इसलिए उनकी जयंती के मौके पर 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिल्ली के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है।