Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

5 साल की उम्र में किन्नर समाज ने लिया था गोद, अब मिला अयोध्या-फैजाबाद से मेयर का टिकट

Updated on Tuesday, October 31, 2017 09:14 AM IST

अयोध्या,30 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ध्यान का केन्द्र बने अयोध्या से इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर महापौर पद की किन्नर प्रत्याशी गुलशन बिंदु भाजपा समेत अपने तमाम प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करेंगी। राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली बिंदु के मैदान में उतरने से पहली बार नगर निगम बने इस क्षेत्र में महापौर का चुनाव खासा दिलचस्प होने की सम्भावना है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ी बिंदु ने 22023 वोट हासिल करके प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी थी। उस चुनाव में सपा प्रत्याशी तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय ने जीत हासिल की थी, जबकि बिन्दू चौथे स्थान पर रही थीं। बिंदु ने आज कहा कि वह पार्टी की तरफ से महापौर के चुनाव का टिकट दिए जाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की शुक्रगुजार हैं। वह उनकी उम्मीदों पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। उनका नारा होगा ‘‘ना मुस्लिम ना हिन्दू, अबकी गुलशन बिन्दू।’’ उल्लेखनीय है कि अयोध्या-फैजाबाद पहली बार नगर निगम क्षेत्र घोषित हुआ है। बिंदु ने पूर्व में तत्कालीन अयोध्या नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और वह भाजपा प्रत्याशी के हाथों महज 200 मतों से पराजित हुई थीं। अपने चुनावी मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘मेरा कोई परिवार नहीं है। अयोध्या की जनता ही मेरा परिवार है। मैं उसे भरोसा दिलाना चाहती हूं कि अगर उसने मुझे मेयर चुना तो वह देखेगी कि विकास असल में होता क्या है।’’ बिंदु ने विश्वास व्यक्त किया कि जब वह चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगी तो उन्हें हर वर्ग का सहयोग मिलेगा। जनता को विकास चाहिए। उसे जाति और धर्म की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। जनता जानती है कि विकास का वादा सिर्फ मैं ही पूरा करूंगी।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम के विभिन्न पदों का चुनाव पहले चरण में आगामी 22 नवम्बर को होगा। प्रदेश के 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिका परिषदों तथा 438 नगर पंचायतों के लिए तीन चरणों में 22, 26 और 29 नवम्बर को मतदान होगा।

कौन है गुलशन बिंदु?

40 वर्षीय किन्नर गुलशन बिंदु का जन्म दिल्ली के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह मूलरूप से बिहार के सीतामणि की रहने वाली हैं। 5 साल की उम्र में ही किन्नर समाज ने उन्हें गोद ले लिया था। लंबे समय तक दिल्ली में रहने के बाद बिंदु ने अयोध्या का रुख किया और अपने पेशे से अलग लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X