Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

गुजरात चुनाव: कांग्रेस के आगे मजबूर हार्दिक पटेल, आरक्षण पर खाली हाथ पाटीदार

Updated on Tuesday, October 31, 2017 09:14 AM IST

नई दिल्ली,30 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को कांग्रेस ने कोई भरोसा नहीं दिया है, इतना ही नहीं कांग्रेस ने ये पक्का कर लिया है कि उनकी रैली में पाटीदार हंगामा नहीं करेगें। कल तक कांग्रेस को तीन दिन का अल्टीमेटम दे रहे हार्दिक पटेल के सुर अब बदल गये हैं। अब हार्दिक कांग्रेस को सात दिनों का वक्त देने के लिए तैयार हो गये हैं। नौ घंटें चली मीटिंग के बाद कांग्रेस ने हार्दिक पटेल के साथियों को खाली हाथ लौटा दिया। पटेलों को आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने कोई ठोस रोड मैप नहीं दिया बल्कि हार्दिक को ही झुकना पड़ा और ये ऐलान करना पड़ा कि तीन नवंबर को राहुल गांधी की रैली में पाटीदार नेता कोई हंगामा नहीं करेंगे। मीटिंग के बाद पाटीदार नेताओं ने कहा कि डील करीब करीब पक्की है। हार्दिक के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा, कांग्रेस ने कोई आश्वासन नहीं दिया लेकिन इतना पक्का हो गया कि हार्दिक कांग्रेस को ही सपोर्ट करेंगे। आरक्षण पर फार्मूले के नाम पर कांग्रेस ने टाइम लिया और यही टाईम हार्दिक की मजबूरी बन गया है।

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा कि हार्दिक पटेल को ओबीसी कोटे तहत पाटीदारों को आरक्षण दिए जाने की मांग पर अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है। रुपानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पाटीदारों को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण देने के बारे में कभी वादा नहीं किया, लेकिन पटेल ने अपने समुदाय से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने को कहा।

भाजपा के नए मीडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद रुपानी ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस नहीं, हार्दिक को अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस का रुख पहले ही स्पष्ट है। हार्दिक का आंदोलन ओबीसी कोटे के बारे में है और कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि वह पाटीदारों को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण नहीं दे सकती। इससे पहले पटेल ने कांग्रेस से कहा था कि वह तीन नवंबर तक यह स्पष्ट करें कि सत्ता में आने पर वह पाटीदार समुदाय को कैसे आरक्षण देगी।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X