Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान का आतंकवादियों ने किया अपहरण

Updated on Wednesday, October 09, 2024 07:58 AM IST

अनंतनाग | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के शंगस इलाके में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवान का अपहरण कर लिया। एक जवान बचकर चकमा देकर वापस आने में सफल रहा। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस जवान की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। टेरिटोरियल आर्मी के जवान को आतंकियों ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के शांगस से अपहरण किया है।

साल 2020 में आतंकियों ने कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी के जवान शाकिर मंजूर वागे का अपहरण कर लिया था। इस घटना के 5 दिन बाद परिवार को घर के पास शाकिर के कपड़े मिले थे। ये घटना 2 अगस्त की थी। तब 24 साल के शाकिर वागे दक्षिण कश्मीर के शोपियां के हरमैन में अपने घर के पास से लापता हो गए थे।

2020 में आतंकियों ने एक जवान को घर से किडनैप किया था

शाकिर 162-टीए में दक्षिणी कश्मीर के बालापुर में तैनात थे। शाकिर बकरीद पर अपने घर गए थे। अपहरण करने के साथ ही आतंकियों ने जवान की गाड़ी को भी फूंक दिया था। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं लग पाया था।

आतंकियों के चंगुल से एक जवान भाग निकला, सर्च ऑपरेशन जारी, 2020 में भी ऐसी घटना हुई थी

एक साल बाद सितंबर में कुलगाम जिले में शाकिर का शव मिला था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शाकिर के परिवार से संपर्क किया। इस दौरान उनके पिता मंजूर अहमद वागे ने कहा था कि शव की पहचान करने पर पता चला है कि यह उनका बेटा शाकिर ही है। जो एक साल पहले लापता हो गया था।

5 दिन पहले कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर हुए थे

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी थी। सेना और पुलिस ने दो आतंकियों को मार गिराया था। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि4 अक्टूबर को सेना और पुलिस को एक संदिग्ध एक्टिविटी दिखी। इसके बाद जॉइंट आपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद मिले थे।

कठुआ में 7 दिन पहले मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल की मौत हुई थी

इससे पहले 28 सितंबर को कठुआ जिले में बिलावर तहसील के कोग-मंडली में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल बशीर अहमद की मौत हो गई थी। मुठभेड़ के दूसरे दिन एक आतंकी मारा गया था।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X