दिल्ली ,28 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की 'मन की बात' का यह 37वां संस्करण है। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर पर इस कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। लोगों के उन सुझावों को पीएम मोदी अपने आज के कार्यक्रम में शामिल करेंगे। यह कार्यक्रम रेडियो और टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वीर महिलाओं का जिक्र किया था। जिनके पति देश के लिए आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। इसके बावजूद इन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि पति के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर शामिल हुईं।