Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

चिदंबरम ने की कश्मीर को स्वायत्तता देने की मांग, बीजेपी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Updated on Sunday, October 29, 2017 11:17 AM IST

नयी दिल्ली,28 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अशांत जम्मू कश्मीर को अधिक स्वायत्तता देने की आज एक बार फिर से मांग की, जिसकी भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे हैरान करने वाला और शर्मनाक बताया। गुजरात के राजकोट में चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 का अक्षरश: सम्मान करने की मांग की जाती है जिसका मतलब है कि वे अधिक स्वायत्तता चाहते हैं। जम्मू कश्मीर में लोगों से बातचीत से मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि वे आजादी के लिए कहते हैं, मैं यह नहीं कह रहा कि सभी बल्कि ज्यादातर लोग, वे स्वायत्ता चाहते हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब भी मानते हैं कि जम्मू कश्मीर को ज्यादा स्वायत्ता देनी चाहिए तो इस पर चिदंबरम ने कहा, हां, मैं मानता हूं। चिदंबरम ने जुलाई 2016 में जम्मू कश्मीर को अधिक स्वायत्ता देने की हिमायत की थी। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कहा कि चिदंबरम को ऐसी टिप्पणियां करते देखना हैरान करने वाला नहीं हैं क्योंकि उनके नेता 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' नारा देने वाले लोगों का समर्थन करते हैं।

भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा JNU विवाद में छात्र नेता कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले लोगों का समर्थन किए जाने का जिक्र किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा, पी चिदंबरम का अलगाववादियों और आजादी का समर्थन करना हैरान करने वाला है हालांकि मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं क्योंकि उनके नेता भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे का समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा, 'यह शर्मनाक है कि चिदंबरम ने सरदार पटेल के जन्म स्थल गुजरात में यह बोला, जिन्होंने भारत की एकता एवं खुशहाली के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।' वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर जम्मू कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि चिदंबरम का बयान भारत के राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचाता है जो एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने मुंबई में कहा, 'कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिष्ठित नेता की ओर से आया यह बयान पार्टी का अधिकारिक बयान है या नहीं, मुझे लगता है कि पार्टी को तुरंत यह स्पष्ट करना चाहिए।'

चिदंबरम ने कहा कि अधिक स्वायत्ता के सवाल पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए कि किन क्षेत्रों में स्वायत्ता दी जा सकती है। उन्होंने कहा, 'उसकी स्वायत्ता पूरी तरह से भारत के संविधान के अंतर्गत है। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहेगा लेकिन उसे अधिक शक्तियां देनी चाहिए जिसका अनुच्छेद 370 के तहत वादा किया गया था।' श्रीनगर में भाजपा महासचिव राम माधव ने आरोप लगाया कि कश्मीरी लोग और पूरा देश चिदंबरम और कांग्रेस सरकार की गलतियों का खमियाजा उठा रहा है। उन्होंने कहा, हमें चिदंबरम से सलाह की जरुरत नहीं है।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X