Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

बंगाल में 10 साल की बच्ची का मर्डर केस:CCTV में आरोपी दिखा साइकिल पर

Updated on Monday, October 07, 2024 08:06 AM IST

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना के जयनगर में 10 साल की बच्ची की मौत मामले में आरोपी का एक CCTV फुटेज सामने आया है। घटना से पहले आरोपी को एक दुकान में देखा गया।

CCTV फुटेज में 19 साल का आरोपी गुलाबी शर्ट पहने हुए दिखा, जो दुकान से बाहर निकलकर साइकिल पर जा रहा था। पुलिस का कहना है कि वह साइकिल पर ही नाबालिग को अपने साथ लेकर गया था।

पुलिस बोली, उसी साइकिल से बच्ची को ले गया था

पीड़िता की एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी और पीड़िता को साइकिल पर देखा था। इसी के बाद पुलिस को हत्यारे की पहचान करने और उसे पकड़ने में मदद मिली।

सीएम ममता ने इस मामले में पोक्सो एक्ट में केस दर्ज करने और दोषियों को 3 महीने में मृत्युदंड देने की मांग की। साथ ही कहा कि अपराध का कोई रंग, जाति या धर्म नहीं होता है। रेप केस का मीडिया ट्रायल बंद होना चाहिए।

दरअसल, जयनगर के कृपाखाली इलाके के कुलटाली थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने 5 अक्टूबर को बच्ची का शव बरामद किया था। वह चौथी क्लास की छात्रा थी। परिवार ने बच्ची से रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया। घटना के विरोध में भीड़ ने महिस्मारी पुलिस चौकी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया था।

लकाता HC का आदेश- दोबारा पोस्टमॉर्टम कराएं बच्ची की मौत मामले में रविवार को कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस तीर्थंकर घोष ने लड़की के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने ये सुनवाई मृतक लड़की के माता-पिता की दायर याचिका पर की। कोर्ट ने निर्देश में कहा- सोमवार को बरुईपुर कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) की मौजूदगी में कल्याणी के AIIMS में पोस्टमार्टम कराया जाए।

पोस्टमॉर्टम कल्याणी AIIMS के डॉक्टर ही करें

जस्टिस घोष ने आदेश दिया कि पुलिस को POCSO एक्ट में इस मामले का केस दर्ज करना चाहिए। यदि कल्याणी AIIMS में पोस्टमॉर्टम के लिए आवश्यक बेसिक स्ट्रक्चर की कमी है, तो इसे कल्याणी में मौजूद जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में कराया जाए।

जस्टिस ने निर्देश दिए हैं कि पोस्टमॉर्टम कल्याणी AIIMS के डॉक्टर ही करें। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर नहीं। लड़की का शव अभी कांतापुकुर के पीएम हाउस में है। यहीं पर शव का पहला पोस्टमार्टम किया गया था।

परिवार बोला- बच्ची के शरीर पर कई चोटें, हाथ-पैर टूटे थे

 पीड़ित परिवार का घटना को लेकर बड़ा दावा सामने आया है। बच्ची की चाची ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि उसके (बच्ची) शरीर पर कई चोटें थीं। हाथ-पैर टूटे हुए थे। परिवार ने पुलिस पर मामले को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।

चाची ने बताया कि बच्ची 4 अक्टूबर को ट्यूशन गई थी। वापस लौटते समय लापता हो गई। उसके पिता ने बच्ची को हर जगह ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब वह उसे नहीं ढूंढ पाए तो महिस्मारी पुलिस चौकी गए। हालांकि, वहां पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और जयनगर थाने जाने को कहा।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X