Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

मानव मंगल स्मार्ट स्कूल-88 में दो दिवसीय स्केटिंग कार्निवाल संपन्न, विजेता हुए पुरस्कृत

Updated on Monday, October 07, 2024 08:06 AM IST

चंडीगढ़। मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय मानव मंगल सकेटिंग कार्निवाल-2024 रविवार को संपन्न हो गया। सेक्टर-88 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित किए गए इस कार्निवल में लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कार्निवाल के समापन पर मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, सेक्टर-88 में पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल के डॉयरेक्टर संजय सरदाना की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों व कोचों द्वारा किए गए संयुक्त प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का मार्ग भी प्रदान करते हैं। प्रत्येक ग्रुप चैंपियन को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रत्येक रेस के सर्वश्रेष्ठ 3 स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। ग्रुप चैंपियंस में तेजस मित्तल, जिशान सिंह, अधिराज राय, विराज नरवाल, साईआश्वी, विहान खुल्लर, चेष्टा यादव, अविराज सिंह, गुरनूर कौर, अर्जुन कंसल, नरपेंड्या चौधरी, अन्वी पराशर, आरुष चमोली, सिफत कौर, रिदित्य झालारिया, रेयांश कश्यप, प्रिशा, धैर्य, कशिश, भव्या कंबोज, समायरा जसवाल, लव्या भट्टी शामिल हैं।

कार्निवाल में प्रत्येक ग्रुप चैंपियन को दिया गया 2100 रुपये का नकद पुरस्कार 

गौरतलब है कि प्रतियोगिता को छह आयु वर्ग (लड़कों व लड़कियों) में बांटा गया था जिनमें 5 साल से नीचे, 5 से 7  साल, 7 से 9 साल, 9 से 11 साल , 11 से 14 साल और 14 से 17 साल शामिल थे। पहले दिन रिंक रेस का आयोजन विभिन्न एज ग्रुप्स के लिए किया गया था। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोड रेस का आयोजन उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ एक दूसरे के साथ पूर्ण समन्वय में किया गया था। प्रत्येक रेस  के बाद प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी। अभिभावकों और कोचों ने कार्निवल में प्रदान की गई सुविधाओं की प्रशंसा की। पिछले साल दो दिवसीय मानव मंगल स्केटिंग कार्निवाल 2023 का आयोजन फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में किया गया था। प्रतियोगिता में लगभग 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पहली बार स्केटिंग कार्निवाल का आयोजन सेक्टर-88 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में किया गया था।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X