चंडीगढ़ | चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बांगिया ने प्रशासक को पत्र लिख नवरात्रि पर जागरण में साउंड के लिए समय सीमा में छूट की माँग करी है प्रेस को जारी ज्ञापन में बांगिया ने कहाँ की नवरात्रि एक बड़ा त्योहार है । यह देवी की आराधना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इसलिए कुछ दिनों तक रात्रि जागरण में समय सीमा में कुछ ढील की माँग करते है उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि अधिकांश लोग देर तक काम करते हैं। इसलिए उन्हें रात10 बजे की समय सीमा के साथ जागरण का आनंद लेने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है ।इससे समारोह का आकर्षण खत्म हो जाता है पत्र के माध्यम से हमने इसे बढ़ाने की माँग करी है।