Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

अच्छे काम पर भी अब वोट नहीं मिलते: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

Updated on Thursday, October 03, 2024 09:31 AM IST

नई दिल्ली | संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राजनीति में अब गिरावट आ चुकी है। पहले संसद में अच्छी चर्चाएं और बहस हुआ करती थी। लेकिन अब सदन में शोर-शराबा और हंगामा ही होता है। एक-दूसरे को गालियां दो, तो ही खबर बनती है।

रिजिजू आगे बोले- आज अच्छे काम करके भी वोट नहीं मिलते। अगर आप कुछ अच्छी बात करना चाहते हैं। उसको कोई सुनने वाला नहीं है। रिजिजू ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा भारती और संत ईश्वर फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं।

रिजिजू बोले- अच्छी बातों को आज मीडिया भी कवर नहीं करता

राजनीति के गिरते स्तर पर बाते करते हुए रिजिजू ने कहा- जब हम युवा सांसद थे, तब संसद में अलग ही माहौल हुआ करता था। आज संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते मैं सोचता रहता हूं कि आज इतना शोर है कि कोई भी अच्छा बोलने वालों को सुनने को तैयार नहीं है।

संसद में शोर-शराबा और हंगामा ही होता, गालियां दो तो ही खबर बनती है

रिजिजू ने कहा कि अन्य सांसदों से भी इस बारे में पूछता, उनका भी यही मानना है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, क्योंकि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। लेकिन वे कहते हैं कि अगर आप अच्छी चीजों के बारे में बात करते हैं तो मीडिया कवर नहीं करता है। अगर आप संसद में गाली देते हैं और हंगामा करते हैं, तभी यह खबर बनती है।

केंद्रीय मंत्री बोले- जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए, वैसी नहीं मिल रही

 केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, मैं एक बॉर्डर एरिया से आता हूं। बचपन में वहां कोई स्कूल और सड़क नहीं थी। हमारे पास कोई सुविधा नहीं थी। टीचर चार-पांच किलोमीटर पैदल यात्रा करके हमारे गांव आते थे। लेकिन, आज बच्चे कॉन्वेंट और पब्लिक स्कूलों में पढ़ते हैं। कई स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है। लेकिन, मुझे लगता है कि जिस तरह की शिक्षा मिलनी चाहिए, उसमें कहीं न कहीं कमी दिखाई देती है।

रिजिजू बोले- सोशल मीडिया से लोगों पर गलत असर

रिजिजू ने कहा कि समाज में अच्छे लोग हैं जो देश के भविष्य के निर्माण के बारे में सोचते हैं लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो कोई योगदान नहीं देता और समाज को गलत तरीके से प्रभावित करता है। फिर भी, सोशल मीडिया पर उनके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। मैं सोचता रहता हूं कि ऐसे लोगों को फॉलो करने का क्या मतलब है। क्या वे आदर्श लोग हैं? उन्होंने कहा कि लोगों को किसी व्यक्ति के जीवन और विचारों के बारे में जानने के बाद ही उसे फॉलो करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X