Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, 8 नवंबर को काला दिवस मनाएंगे : लालू प्रसाद

Updated on Saturday, October 28, 2017 06:17 AM IST

पटना,27 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को राज्य के सभी जिलों में नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर राजद रैलियां आयोजित करेगा और 'काला दिवस' मनाकर नोटबंदी और जीएसटी का विरोध करेगा। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने छठ पर्व की समाप्ति के बाद राजद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, राजद के जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के अधिकारी, कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अभी से ही आठ नवंबर को आयोजित की जाने वाली जिलावार रैलियों की तैयारी में लग जाएं।
उन्होंने बताया कि देश की 18 राजनीतिक पार्टियों ने आपस में मिलकर आठ नवंबर को काला दिवस मनाने और जिलों में रैलियां आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को नोटबंदी और जीएसटी के दुष्प्रभाव से अवगत कराने की अपील की है। लालू प्रसाद ने एक बयान जारी कर कहा, "नोटबंदी का आदेश देश के लिए काला कानून था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी कर लोगों को गुमराह किया। बताया गया कि इससे गरीबों का भला होगा और अमीरों का काला धन बाहर निकलेगा। मगर वास्तव में क्या हुआ, यह सबको पता है। गरीब, मजदूर, किसान, संगठित-असंगठित कामगार, छात्र, नौजवान यहां तक कि घरेलू महिलाओं को इस तुगलकी फरमान से यातना झेलनी पड़ी।"

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सैकड़ों कल-कारखाने बंद हो गए। हजारों हजार कामगार बेरोजगार हो गए। देश का घरेलू सकल उत्पाद का औसत लगातार गिरता जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा, "आपने बहुत छलावा किया, अब तो अडानी, अंबानी की चिंता छोड़कर देश के गरीबों और नौजवानों की तरफ देखिए।"

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X