Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

देश का मानसून ट्रैकर : मुंबई में भारी बारिश आज रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, महिला की मौत

Updated on Thursday, September 26, 2024 07:54 AM IST

नई दिल्ली | देश में मानसून अब आखिरी चरण में है। मुंबई में लंबे समय बाद जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने यहां बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर 14 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। लोकल ट्रेनें भी देरी से चलीं। सड़कों पर पानी भर गया और ट्रेफिक जाम हो गया। अंधेरी इलाके में महिला की नाले में डूबने से मौत हो गई।

आज मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जब तक जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें। सभी को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। गुजरात के सूरत में भी बुधवार को 2 घंटे में 2 इंच बारिश हो गई। इससे कई सड़कों पर पानी भर गया। गुजरात के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

 14 फ्लाइट डायवर्ट,  11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में भी एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत 21 जिलों में बारिश हुई। खंडवा में 9 घंटे में सवा 2 इंच पानी गिरा। उत्तर प्रदेश के भी 7 शहरों में जमकर बारिश हुई। मथुरा में इतनी तेज बारिश हुई कि कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। रजिस्ट्री ऑफिस में पानी घुस गया। इधर, दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 235 (खराब) रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 5 जून को AQI 248 तक पहुंच गया था।

मुंबई: फ्लाइट डायवर्ट, सड़क-रेल रूट पर ट्रैफिक, महिला नाले में डूबी

मुंबई में बुधवार शाम से रात तक पांच घंटे की बारिश में 100 mm पानी गिरा। इसके कारण सड़कों पर कई फीट तक पानी भर गया। वाहन फंसने के कारण सड़कों पर जाम लग गया। वहीं, सेंट्रल लाइन पर कुर्ला और ठाणे

स्टेशनों के बीच चलने वालीं लोकल ट्रेनें रुक गईं। इसके कारण जिससे हजारों यात्री फंस गए। CSMT सीएसएमटी और अन्य स्टेशनों पर ट्रैफिक जाम हो गया। घंटो तक स्टेशन पर फंसे रहने के बाद घाटकोपर स्टेशन पर यात्री पटरी पर चलते नजर आए। अधिकारियों ने लोगों से ऐसा नहीं करने के लिए कहा। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर बने रहने का कहा। कुर्ला और घाटकोपर में लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) मार्ग पर सहारा होटल, कुर्ला डिपो और फीनिक्स मॉल रोड, कल्पना सिनेमा और कलिना एयर इंडिया रोड के पास ट्रैफिक जाम बना रहा।

अंधेरी इलाके में 45 साल की महिला नाले में डूब गई। घटना बुधवार रात करीब 9.20 पर हुई थी। आनन-फानन में महिला को नाले से बाहर निकाला गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। BMC के मुताबिक शाम 5 बजे से रात 10 बजे के बीच मुंबई सिटी, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों में 87.79 mm, 167.48 mm और 95.57 mm बारिश हुई।

27 सितंबर को 7 राज्यों में अतिभारी बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी (12 सेमी) तक बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश (7 सेमी) का अलर्ट है।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X