Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

वर्ल्ड हार्ट डे पर रन फॉर हार्ट हेल्थ का आयोजन 29 सितंबर को

Updated on Wednesday, September 25, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ ।  भारत सहित दुनिया भर में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के गंभीर होने के मद्देनजर, पार्क ग्रेशियन हॉस्पिटल द्वारा रविवार  29 सितंबर  को मोहाली में 5 किलोमीटर लंबी ‘रन फॉर हार्ट हेल्थ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसे विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

डॉ. हरिंदर सिंह बेदी, डायरेक्टर, कार्डियक साइंसेज, पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली और डॉ. नीरज भार्गव, लैब डायरेक्टर एंड एडीशनल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट, पार्क ग्रेशियन हॉस्पिटल ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही इस उपयोगी आयोजन को लेकर हर डिटेल साझा करने के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रन का एक पोस्टर भी लांच किया गया ।

डॉ. बेदी ने कहा कि इस रन का उद्देश्य हृदय रोगों, विशेष रूप से उनकी रोकथाम के बारे में जागरूकता पैदा करना है। लोगों को यह जानना चाहिए कि शारीरिक गतिविधियां हमारे दिल को स्वस्थ रखने में कैसे मदद करती हैं। अच्छे हार्ट हेल्थ  के लिए, व्यक्ति को तनाव और रक्तचाप को नियंत्रित करने, एक आइडियल वजन बनाए रखने, संतुलित आहार लेने और नियमित योग करने की आवश्यकता होती है।

भारत में हर मिनट चार लोग दिल के दौरे से मरते हैं : डॉ. हरिंदर सिंह बेदी

यह आयोजन ‘यूज हार्ट फॉर एक्शन’ की थीम के अनुरूप है, जो लोगों को अपने दिल की देखभाल करने और हृदय संबंधी स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने में सहायता करता है। डॉ. बेदी ने कहा कि यह दौड़ मुख्य रूप से युवा भारतीयों में हृदय स्वास्थ्य से संबंधित चिंताजनक स्थिति के कारण महत्वपूर्ण है। भारत में हर मिनट चार लोग दिल के दौरे से मरते हैं और प्रभावित होने वाले आयु वर्ग आमतौर पर 30 से 50 वर्ष के होते हैं। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज  स्टडी के अनुसार, भारत में दिल के दौरे से होने वाली 25 प्रतिशत मौतें 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों में होती हैं।

दौड़ के मार्ग के बारे में बताते हुए अशोक बेदवाल सीईओ पार्क ग्रेशियन हॉस्पिटल ने कहा कि 5 किलोमीटर की दौड़ मोहाली के सेक्टर 69 स्थित पार्क ग्रेशियन अस्पताल से सुबह 5.30 बजे शुरू होगी। प्रतिभागी डीबीयू चौक से यू-टर्न लेंगे और सुबह 8.30 बजे तक अपने आरंभिक स्थान - पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली में दौड़ पूरी करेंगे। इस दौड़ में ट्राइसिटी के करीब 700 प्रतिष्ठित नागरिकों, डॉक्टरों, महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्य के प्रति उत्साही लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

डॉ बेदी ने बताया कि दौड़ को मुख्य अतिथि मेजर जनरल मैथ्यूज जैकब, वीएसएम, कमांडेंट, कमांड अस्पताल पश्चिमी कमान, चंडीमंदिर,डिप्टी कमिश्नर, मोहाली, आशिका जैन (आईएएस), दीपक पारीक (आईपीएस), एसएसपी, मोहाली और अन्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X