Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

देश का मानसून ट्रैकर: उत्तर प्रदेश -बिहार में कम बारिश, राजस्थान-गुजरात में ज्यादा

Updated on Wednesday, September 25, 2024 07:45 AM IST

नई दिल्ली | देश में मानसून के दौरान एक नया पैटर्न सामने आया है। गंगा पट्‌टी वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में बारिश लगातार घट रही है। सूखे माने जाने वाले देश के पश्चिमी राज्यों राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश बढ़ रही है।

गंगा के मैदान वाले राज्यों जैसे उत्तराखंड में इस बार 107%, उत्तर प्रदेश में 94%, बिहार में 72% और प. बंगाल में 97% बारिश हुई है। जबकि राजस्थान में 157%, गुजरात में 141%, महाराष्ट्र में 122% बारिश हुई है।

मानसून के पैटर्न में बदलाव आया

ये केवल इस साल का पैटर्न नहीं है, बीते 10 साल के दौरान (2015 और 2018) को छोड़कर 10 में से 8 साल में मानसून का यही पैटर्न रहा है।नॉर्थ ईस्ट के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड में भी लगातार बारिश कम हो रही है। मौसम एक्सपर्ट इसे जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं। इस बार के मानसून में अब तक 105 फीसदी बारिश हो चुकी है।

पूरे मानसून सीजन में 868.8 mm बारिश होनी चाहिए, इस बार यह आंकड़ा मानसून खत्म होने के 12 दिन पहले 18 सितंबर को ही पार हो गया था। एक जून से 23 सितंबर तक इस बार 880.8 mm बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 837.7 mm बारिश होनी चाहिए। इस बार पश्चिमी हिस्सों में 6 दिन की देरी से मानसून की विदाई शुरू हो गई है।

6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

  • बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2-3 दिनों तक पश्चिम बंगाल के 11 जिलों और ओडिशा के 20 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में आज यानी बुधवार को अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • MP में सितंबर में चौथी बार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। मंगलवार को 11 जिलों में बारिश हुई। सिवनी में 9 घंटे में ढाई इंच तो मंडला में पौने 2 इंच बारिश हुई। कई शहरों में तेज गर्मी रही। खजुराहो में सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। 4 जिलों में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा।
  • बिहार में अगले 3 दिन बारिश की संभावना है। प्रदेश के 12 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 12.67 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। भागलपुर में गंगा का कटाव बढ़ गया है। मसाडू गांव में तीन घर 10 मिनट में गंगा में समा गए। नदी किनारे रह रहे लोगों को डर है कि अब उनके घर भी गंगा में न समा जाएं।
Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X