Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

दिशा ट्रस्ट के प्रयासों से सैकड़ों महिलाओं को मिलेगी छत

Updated on Tuesday, September 24, 2024 18:19 PM IST

मोहाली। महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाली दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रयासों से अब सैकड़ों महिलाओं को मोहाली में छत मिलने जा रही हैं। ट्रस्ट द्वारा करीब दो साल तक लड़ी गई लंबी लड़ाई के बाद पंजाब सरकार ने मोहाली में वर्किंग वूमैन हॉस्टल का निर्माण शुरू कर दिया है।

दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष हरदीप कौर ने आज यहां जारी एक जानकारी में बताया कि कोरोना काल के दौरान महिलाओं के हित में कार्य करते हुए कई योजनाएं चलाई तब पता चला कि पंजाब की मिनी राजधानी मोहाली में पंजाब के अलावा, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड आदि राज्यों से आकर महिलाएं काम कर रही हैं। दिशा ट्रस्ट ऐसी करीब 200 महिलाओं के संपर्क में आई। जिनके पास रहने के लिए छत नहीं थी।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड की महिलाओं की राह हुई आसान, पंजाब सरकार ने मोहाली में शुरू किया वर्किंग वूमैन हॉस्टल का निर्माण, कोरोना काल में उजागर हुई थी महिला हॉस्टल की मांग

इन महिलाओं के लिए पीजी की सुविधा महंगी व असुरक्षित थी। जिसके चलते दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की तरफ से तत्कालीन पंजाब सरकार को कई पत्र लिखकर पंजाब की मिनी राजधानी मोहाली में महिलाओं के लिए वर्किंग वूमैन हॉस्टल शुरू करने की मांग उठाई। इस बीच चुनाव आने के कारण इस दिशा में कार्रवाई नहीं हो पाई। 

इसके बाद ट्रस्ट ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर के सामने यह प्रस्ताव रखा तो उन्होंने इस दिशा में सार्थक प्रयास किए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्रोजैक्ट को मंजूरी देते हुए मोहाली के सेक्टर-79 में 0.9 एकड़ भूमि पर 12.57 करोड़ रुपये की लागत से वॢकंग वूमैन हॉस्टल बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। हरदीप कौर ने इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम करार देते हुए कहा कि जल्द ही संस्था का एक शिष्टमंडल पंजाब की महिला एवं बाल विकास मंत्री से मुलाकात करके यहां हॉस्टल निर्माण के लिए आभार व्यक्त करेगा।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X