Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

राष्ट्रीय

सरकार आधार का प्रयोग निगरानी के लिए कर रही : राहुल गांधी

Updated on Friday, October 27, 2017 09:06 AM IST

नई दिल्ली,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर आधार को 'निगरानी प्रणाली' के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि यह भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की तरह 'अव्यवस्था' में बदल जाएगी। पीएचडी चैंबस ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 122वें सालाना सत्र में गांधी ने कहा कि जीएसटी में 'सुधार' की जरूरत है।
गांधी ने आधार को बैंक खातों से जोड़ने के एक सवाल पर कहा कि इसे कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था, लेकिन इसे निगरानी तंत्र में बदल दिया गया है। गांधी ने कहा, "जो लोग आज सत्ता में हैं, इसे निगरानी तंत्र बना रहे हैं। आधार इसलिए नहीं लाया गया था। और मैं आपसे सहमत हूं (प्रश्नकर्ता से) कि इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे।"उन्होंने कहा, "जिस तरह से जीएसटी को लेकर अव्यवस्था फैली है, वैसा ही आधार के साथ होगा।"जीएसटी पर राहुल ने कहा कि यह गलत तरीके से लागू किया गया है और सरकार लोगों की सुन नहीं रही है। गांधी ने कहा, "हमने जीएसटी लागू करने के लिए बहुत साहसिक लड़ाई लड़ी। इसके मूल में न्यूनतम स्लैब, कर तथा सरलता था। हम इसके लिए जो कर सकते थे, किया।"उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता पी. चिदंबरम इस संबंध में वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने गए थे और उन्हें कहा था कि सरकार 'गलती' कर रही है। पहले इसे पॉयलट परियोजना के तौर पर लागू करना चाहिए। लेकिन हमारी पार्टी की चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया गया और उन्हें 'अपने काम से मतलब रखने' को कहा गया। गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने जीएसटी को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी, 'लेकिन व्यापक फलक पर हमें लगा कि देश जीएसटी चाहता है।' उन्होंने कहा कि जीएसटी की अधिकतम दर 18 फीसदी होनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X