Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

Updated on Monday, September 23, 2024 18:01 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार की शाम चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पांच विधायकों को कैबिनेट मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले रविवार को बदले हुए राजनीतिक घटनाक्रम में पंजाब के चार मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे तुरंत प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया गया।

117 विधायकों वाली पंजाब विधानसभा में अभी तक मंत्रिमंडल में सीएम भगवंत मान समेत पहले 15 मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। सोमवार को हुए विस्तार के पद राज्य में सीएम समेत मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में सबसे पहले लुधियाना जिले के साहनेवाल विधानसभा हलके से विधायक हरदीप सिंह मुंडिया को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इसके बाद लहरागागा विधानसभा हलके से पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भ_ल को हराने वाले लहरागागा से विधायक बरिंदर कुमार गोयल, खन्ना के विधायक तरनप्रीत सिंह सोंध, शाम चौरासी के विधायक डॉ.रवजोत सिंह तथा सबसे अंत में जालंधर पश्चिमी सीट से हालही में विधायक बने महिंद्र भगत को बतौर कैबिनेट मंत्री पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। इसकी वजह साफ नहीं हुई। इससे पहले रविवार को पंजाब के वाटर सप्लाई एवं सेनीटेशन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, सूचना,जनसंपर्क,खनन एवं भू विज्ञापन मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान तथा स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X