Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

राष्ट्रीय

केजरीवाल के साथ राम-लक्ष्मण का रिश्ता: मनीष सिसोदिया

Updated on Monday, September 23, 2024 08:04 AM IST

नई दिल्ली | दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ उनका राम और लक्ष्मण जैसा रिश्ता है। किसी रावण में उनका रिश्ता तोड़ने की ताकत नहीं है। सिसोदिया ने रविवार को जंतर-मंतर पर केजरीवाल की पहली 'जनता की अदालत' रैली में ये बातें कहीं।

26 साल की दोस्ती में कभी अलग नहीं रहे; भाजपा ने 18 महीने दूर रखा

AAP नेता ने कहा, केजरीवाल पिछले 26 साल से मेरे दोस्त हैं। इन 26 सालों में हम रोज मिलते थे। हर रोज देश के बारे में बात करते थे। हम 18 घंटे भी अलग नहीं रहे, लेकिन भाजपा ने हमें 18 महीने अलग रखा।

सिसोदिया ने कहा, भाजपा वालों ने मुझे तोड़ने की, पार्टी से अलग करने बहुत कोशिश की। जब मैंने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया कि मैं केजरीवाल का साथ छोड़कर कार्यकर्ताओं और अपने आप को क्या मुंह दिखाऊंगा। तो पत्नी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और अपने आप को छोड़ो, केजरीवाल के साथ गद्दारी की सोची तो मुझे क्या मुंह दिखाओगे।

सिसोदिया बोले- भाजपा ने कहा था केजरीवाल का नाम ले लो, बच जाओगे

सिसोदिया ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति मामले में जेल जाने के बाद उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। सिसोदिया ने कहा, 'भाजपा वालों ने कोर्ट में कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया का नाम लिया है।

उसी दिन मुझे आकर कहा कि देखो केजरीवाल ने आपका नाम ले लिया है। अब आप भी केजरीवाल का नाम ले लो, तो बच जाओगे। मैंने कहा कि जब कुछ गलत किया ही नहीं तो केजरीवाल ने मेरा नाम क्यों लेंगे और मैं उनका नाम क्यों लूं।'

पूर्व डिप्टी सीएम बोले- बेटे की फीस के लिए हाथ फैलाने पड़े थे

सिसोदिया ने कहा, 'जब मैं पत्रकार था, मैंने 2002 में 5 लाख रुपए में एक छोटा सा घर खरीदा था। मेरे बैंक खाते में 10 लाख रुपए थे। ED ने मेरा घर जब्त कर लिया। बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया। मेरा बेटा कॉलेज में पढ़ रहा है। मुझे उसकी फीस भरने के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाने पड़े थे।

केजरीवाल बोले- लांछन के साथ नहीं जी सकता

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने 2011 में हुए अन्ना आंदोलन और पहली बार चुनाव जीतने की घटना का जिक्र किया। कहा- हम पहली बार में ही ईमानदारी के दम पर सत्ता में आ गए।

इस्तीफे पर केजरीवाल ने कहा- सत्ता और कुर्सी का लालची नहीं हूं। भाजपा ने भ्रष्टाचारी और चोर कहा तो दुख हुआ। लांछन के साथ कुर्सी तो क्या सांस भी नहीं ले सकता हूं, जी भी नहीं सकता। अगला दिल्ली चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा है, अगर ईमानदार लगूं तो ही वोट देना।

AAP संयोजक ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे। कहा- जब 75 साल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र जैसे नेताओं को रिटायर कर दिया तो ये नियम मोदी पर लागू क्यों नहीं। अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी पर लागू नहीं होगा। भागवत जी जवाब दीजिए।

दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं।

Have something to say? Post your comment
गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

: गाजियाबाद में नवरात्रि पर भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित, गीता फाउंडेशन ने दिया सहयोग

43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

: 43वें इज्तेमाई शादी सम्मेलन के 24 जोड़ों के सरकारी सहायता आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत, वेरीफिकेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ी

सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

: सोनाली कुमारी ने सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस विनर का ताज अपने नाम किया

इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

: इण्टरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नई दिल्ली में विभूतियों का किया सम्मान

डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

: डॉटर्स डे पर ‘सुन्नखी पंजाबन’ ने मनाया बेटियों की प्रतिभा और पंजाबी विरासत का उत्सव

श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

: श्री गोरक्षनाथ सेवा दल का गठन, अमित पांडेय बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

: कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, जरूरतमंदों के साथ साझा की खुशियां

राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

: राखी के पावन पर्व पर भाई के नाम मिसेज़ एशिया विजयता सचदेवा का भावुक संदेश

चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

: चंद्रपुर के रुपेश कुतरमारे का नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड के लिए चयन

नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

: नेशनल सोशल आइकॉन अवॉर्ड-2026 के परिणाम घोषित, 15 राज्यों से 15 समाजसेवी चयनित

X