Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

चंडीगढ़

सांसद मनीष तिवारी ने कर्मचारियों की मांगों का किया समर्थन

Updated on Saturday, September 21, 2024 17:57 PM IST

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने अपने अधिकारों के लिए लगातार विभिन्न स्तरों पर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए, उनके लिए संसद से सड़क तक आवाज उठाने का भरोसा दिया है। यूटी चंडीगढ़ के सरकारी और नगर निगम कर्मचारियों की को-ऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा आयोजित 7वीं डेलिगेट्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद ने कहा कि किसी भी स्तर पर कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।

सांसद ने जोर देते हुए कहा कि बेहद दुःख की बात है कि इस शहर और देश का प्रशासन चलाने वाले कर्मचारियों को भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं किया जा सकता, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी, इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। तिवारी ने कहा कि आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो विषय मानवीय आधार पर भी बहुत अहम है। इसी तरह उन्होंने बोनस एक्ट लागू किए जाने की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे ऐसी भी नहीं हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। तिवारी ने कहा कि वह कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़े हैं और अगर जरूरत पड़ी, तो उनके लिए संसद से सड़क तक भी लड़ाई लड़ जाएगी।

कहा: यदि कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं हो रहा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी 

इस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान एच. एस लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से कर्मचारियों के समर्थन में रही है। पार्टी की सरकारों ने कर्मचारियों के हित में कई कदम उठाए हैं और इस बार भी पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करके कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता और वे हमारी व्यवस्था का एक अहम अंग हैं।

गौरतलब है कि सतिंदर सिंह, सुखबीर सिंह, राजिंदर कुमार, किशोरी लाल, पंडित सुरेश कुमार और शीश पाल की अध्यक्षता में हुई इस कॉन्फ्रेंस में 37 यूनियनों के 500 प्रतिनिधियों और 60 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।  कांफ्रेंस के आरंभ में महिला प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महासचिव राकेश कुमार ने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें समन्वय समिति ने लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित नीति बनाने, समान काम के लिए समान वेतन, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बोनस, डीसी रेट्स में रह गई त्रुटियों को दूर करने और रिक्त पदों को भरने समेत कई अन्य मांगें उठाई गईं।

Have something to say? Post your comment
एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

: जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

: वाहन पंजीकरण नंबरों की ई-नीलामी से 2.97 करोड़ रुपये का राजस्व

पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

: पंजाब चुनाव से पहले संत नामदेव समाज चंडीगढ़ में भरेगा हुंकार, एकजुटता का देगा संदेश

इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

: इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

: Haryanvi Film ‘Jo Lekh Likhe Ram Nai’ to Release on October 23

नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

: नवरात्रि के दौरान जागरण एवं धार्मिक आयोजनों के लिए ध्वनि अनुमति की समय-सीमा बढ़ाने की मांग

आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

: आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

: पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

: विकसित भारत-2047 के निर्माण में आर्किटेक्ट्स की अहम भूमिका: सतनाम सिंह संधू

X